April 19, 2026

अब तक की खबरे उत्तर प्रदेश से – अजय मिश्रा

Spread the love

प्रतापगड़ रामपुर खास की विधायका आराधना मिश्र उर्फ़ मोना ने 10 लाख रुपये की दी धनराशि।कोरोना से बचाव के लिए दवा और जरुरी उपकरण खरीद के लिए अपने विधायक निधि से दिया पैसा।डीएम को लिखा पत्र।कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता है आराधना मिश्र उर्फ़ मोना।

योगी सरकार द्वारा आज 24/03/2020 के लियें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये  हैं  गये

किराना की दुकानें कल से दोपहर 12:00 बजे से 4:00 बजे तक ही खुलेंगी। फल, सब्जी और दूध की दुकानें लगातार खुली रहेंगी। कोई भी व्यक्ति प्राइवेट वाहन लेकर सड़क पर नहीं निकलेगा। अगर कोई इमरजेंसी है तो उसे एडीएम से परमिशन लेनी पड़ेगी। कोई भी व्यक्ति जिले से बाहर जाएगा तो भी परमिशन लेनी पड़ेगी। कोई भी व्यक्ति जिले में आएगा तो भी परमिशन लेनी पड़ेगी। जिले के बॉर्डर पर एंट्री देने से पहले मेडिकल जांच होगी एवं एंट्री सिर्फ आपातकाल में ही दी जायेगी। जिले के समस्त निजी चिकित्सालयों का अधिग्रहण सरकार द्वारा किया जाएगा सभी का डाटा बेस तैयार हो रहा है। टीएमयू में 200 बेड का आईसोलेशन सेंटर बनेगा |


सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया निर्देश, 51 मेडिकल कालेजों में कोविड 19 अस्पताल बनाये जायेगा, 11000 बेड के आइसोलेशन तैयार किये जायेंगे. SGPGI लखनऊ को हाईरिस्क राजधानी कोविड 19 अस्पताल में तब्दील किया जा रहा है।
   प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने #CMYogi को लिखा पत्र- किसी भी समय जरूरत पड़ने पर कांग्रेस पार्टी सहयोग करने के लिए तैयार है, कांग्रेस पार्टी इस घड़ी में जनता के साथ खड़ी है
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी की अध्यक्षता की टीम में तय होगा कि कहाँ कर्फ़्यू लगाना है , कहाँ नही, कही भी कोई सामूहिक कार्यक्रम नही होंगे, सभी संगठन सभी को जागरूक कर , फ़ोन से, व्हाट्सएप्प से सोशल मीडिया से जागरूक करे

वित्त मंत्री श्रीमती का मुख्य आकर्षण। COVID-19 के कारण राहत उपायों पर आज 2PM पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से निर्मला सीतारमण का संबोधन

आयकर संबंधित मामले:
1. वित्त वर्ष 2018-19 – आयकर रिटर्न दाखिल करने की देय तिथि- 31 मार्च 2020 से 30 जुलाई जून 2020 तक जारी

2. विलंबित भुगतान ब्याज दर 12% से 9% तक कम हो गई

3. टीडीएस – कोई विस्तार नहीं .. 30 जून 2020 तक जमा किए जाने पर ब्याज 18% से घटकर 9% हो जाता है

4. नोटिस, सूचना, अधिसूचना, अपील दायर करने, रिटर्न प्रस्तुत करने, बचत में निवेश (धारा 80 सी, आदि), पूंजीगत लाभ निवेश (धारा 54 ईईसी) सहित कई अन्य दस्तावेजों के लिए विभिन्न तिथियां, जहां नियत तारीखों के कारण गिरावट आई थी 20 मार्च 2020 को बढ़ाकर 30 जून 2020 कर दिया गया है

5. आधार पैन लिंकिंग की तारीख 30 जून 2020 तक बढ़ा दी गई

6. विवद से विश्वास योजना 30 जून 2020 तक बढ़ गई और 30 जून 2020 से पहले भुगतान करने पर अतिरिक्त 10% शुल्क नहीं