अपना प्रदेश उत्तर प्रदेश :
🕘लखनऊ :- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा यूपी के तीन दिवसीय दौरे पर थीं। शुक्रवार रात जब उनका काफिला बाराबंकी से होकर गुजरा तो कांग्रेसियों ने नियम-कानून की बिल्कुल भी परवाह नहीं की। उनके काफिले की गाड़ियां बिना टोल टैक्स दिए ही गुजर गईं। प्रियंका शुक्रवार को अयोध्या दौरे पर थीं और बाराबंकी होकर लखनऊ वापस लौट रही थीं।
🕘लखनऊ :-मनमोहन सिंह सरकार में मंत्री रहे जितिन प्रसाद के धौरहरा से लडऩे का सस्पेंस अब खत्म हो गया है। धौरहरा से पहले सांसद जितिन प्रसाद अब यहीं से लोकसभा चुनाव 2019 में ताल ठोकेंगे।पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने खुद ऐलान किया कि वह धौरहरा छोड़कर नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि धौरहरा उनका परिवार है और वह यहीं से चुनाव लड़ेंगे।
🕘वाराणसी :- बीएसएफ के बर्खास्त जवान तेज बहादुर की ओर से भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठाने के बाद अब वाराणसी से चुनाव लड़ने की घोषणा ने फिर से उनको चर्चा में ला दिया है। 28 मार्च को उनके सोशल मीडिया एकाउंट पर जारी संदेश में लिखा गया था कि – ‘जयहिंद मैं सोच रहा हूं क्यों ना बनारस से चुनाव लड़ा जाए मोदी जी के खिलाफ निर्दलीय मैं किसी पार्टी की गुलामी तो कर नहीं सकता’। यह संदेश जारी होने के बाद मीडिया में भी खबर वायरल हो गई।
🕘सुल्तानपुर :- केंद्रीय महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने तिकोनिया पार्क में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह विकास का मंत्र लेकर काम करेंगी जिससे यहां के गरीब से गरीब व्यक्ति को भी सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके।उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में केंद्र की मोदी सरकार ने जितना काम महिलाओं के लिए किया है, उतना किसी भी प्रधानमंत्री ने नहीं किया। महिलाओं को घर और शौचालय देकर उनका सम्मान बढ़ाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिलकर काम करने का आह्वान किया।
🕘गोरखपुर सीट से समाजवादी पार्टी के नए प्रत्याशी रामभुआल निषाद शनिवार को लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय पहुंचे तो पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। रामभुआल शनिवार को ही प्रत्याशी घोषित किए गए।दरअसल, निषाद पार्टी के एनडीए में शामिल होने के बाद सपा ने रामभुआल को गोरखपुर सीट पर प्रत्याशी घोषित किया है।रामभुआल ने सपा कार्यालय पर निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद पर आरोप लगाया कि वह स्वार्थ की राजनीति कर रहे हैं और भाजपा में शामिल होने के लिए उन्होंने 50 करोड़ रुपये लिए हैं।
🕘लखनऊ :- भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य चौधरी वीरेंद्र सिंह सहित शामली के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान व कांधला ब्लॉक प्रमुख हरेंद्र चौहान ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इन सभी को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।
🕘अलीगढ़ :- बजट के अभाव में कई महीनों से रुका धनीपुर हवाई पट्टी के अपग्रेडेशन का काम दोबारा से शुरू होगा। शासन ने निर्माण के मद में दूसरी किश्त के 7.53 करोड़ रुपये रिलीज कर दिए हैं। साथ ही आउट लाइन सर्वे का विद्युत विभाग का बकाया 1.48 करोड़ रुपया भी भेज दिया है। यह पैसा जल्द ही कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम एवं विद्युत विभाग को मिल जाएगा।
🕘प्रयागराज :- कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी ने स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ और ‘डी’ परीक्षा वर्ष 2017 का अंतिम परिणाम कल जारी कर दिया है। इसमें 1467 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। गुरुवार को पदों का ब्योरा जारी किया गया था, हालांकि चयन उससे कम पदों पर हुआ है।
🕘प्रयागराज :- जाली करेंसी के साथ तीन सप्लायर को क्राइम ब्रांच ने हंडिया से गिरफ्तार तो कर लिया। इन तीनों को नकली नोट भदोही के सुरियांवा थाना क्षेत्र के सनाथपुर गांव का रहने वाला अनीस देता है। नकली नोट कहां छपते हैं, कहां से आते हैं, इस बारे में सारी जानकारी अनीस के पकड़े जाने पर ही साफ हो सकेगी।
🕘अयोध्या :- सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित मध्यस्थता पैनल श्रीरामजन्मभूमि व बाबरी मस्जिद विवाद के हल पर अब 16 अप्रैल से एक बार फिर पैरोकारों से वार्ता करेगा। सुप्रीमकोर्ट की ओर से गठित इस मध्यस्थता पैनल ने पक्षकारों से तीन दिनी वार्ता सत्र का समापन कल किया।डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में तीन दिन से वार्ता का क्रम जारी था।
🕘कानपुर :- 18वीं सदी में हिंदीवी भाषा से निकली जुबां की दो धारा हिंदी और उर्दू का रिश्ता अब तक ‘रेख्ता’ के भरोसे रहा। मगर, साहित्य के बड़े मंचों ने भाषाई सद्भाव के लिए नए द्वार खोल दिए हैं। अमेरिका में चार दशक से हिंदी की सेवा में रत संस्था अंतरराष्ट्रीय हिंदी समिति के मंचों पर पहली मर्तबा किसी शायरा की मौजूदगी होगी। हिंदी की शान में कानपुर निवासी प्रसिद्ध शायरा शबीना अदीब गजल-शायरी सुनाएंगी।
🕘आगरा :- नए वित्तीय वर्ष का सूरज जब तक उदय होगा, तब तक मथुरा शहर से दो बैंकों का नाम मिट जाएगा। ये दो बैंक एक अप्रैल से बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) के नाम से ही जानी जाएंगी। यही नहीं, लगभग 30 हजार ग्राहक भी बीओबी के खाते में आ जाएंगे। हालांकि बैंक अधिकारी का दावा है कि विलय के बावजूद ग्राहकों की सेवाएं कतई प्रभावित नहीं होंगी।
🕘लखनऊ :- लोकसभा चुनाव 2019 में पहले चरण के मतदान की तारीख नजदीक आते ही राजनीतिक दलों का आरोप-प्रत्यारोप बढ़ता जा रहा है। लखनऊ में राष्ट्रीय उलमा कौंसिल ने समाजवादी पार्टी के साथ ही बहुजन समाज पार्टी पर टिकट के ऐवज में 1600 करोड़ रुपया वसूलने का आरोप जड़ा है। उलेमा कौंसिल ने चुनाव आयोग से इस मामले में अखिलेश यादव व मायावती का नार्को टेस्ट भी कराने की मांग की है।
🕘वाराणसी :- भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर को काफी जद्दोजद के बाद शुक्रवार की रात जिला प्रशासन ने बनारस में रोड शो करने की अनुमति दे दी। सुबह साढ़े ग्यारह बजे के करीब भीम आर्मी का रोड शो शुरु हुआ तो कार्यकर्ताओं का हुजूम सडकों पर उमड़ पड़ा। रोड शो से पूर्व कचहरी स्थित डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर चंद्रशेखर ने माल्यार्पण किया तो कार्यकर्ताओं ने भी जय भीम जिंदाबाद का नारा बुलंद कर उत्साहवर्धन किया।
🕘लखनऊ :- लोकसभा चुनाव 2019 में पार्टियों के टिकट देने के बाद ही घमासान भी जारी है। इसी के तहत पीतलनगरी मुरादाबाद में बड़े विरोध के बाद समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हाजी नासिर कुरैशी ने अपना नाम वापस ले लिया है। समाजवादी पार्टी ने मुरादाबाद से अब पूर्व मेयर डॉ. एसटी हसन को नया प्रत्याशी बनाया है।
अपना भारत :
🕘नई दिल्ली :- दिल्ली- NCR में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। दिन में तेज धूप के बाद इस समय हल्की बारिश शुरु हो गई है। दिल्ली के कई इलाकों में बूंदाबादी हो रही है। इसके अलावा दिल्ली से सटे फरीदाबाद में भी हल्की बारिश होने की खबर है।इसके अलावा नोएडा में भी मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। यहां पर बादल छाये हुए हैं और आंधी की संभावना जताई जा रही है।
🕘नई दिल्ली :- चर्चा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। वह बिहार के बेगूसराय लोकसभा सीट पर वाम दलों के उम्मीदवार हैं। उन पर जेएनयू में देश विरोधी नारे लगाने का आरोप है।
🕘पटना :- बिहार के बांका लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी पुतुल कुमारी पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) बीजेपी की गाज गिरी है। उन्हें पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। पुतुल कुमारी ने बीजेपी में पद पर रहते हुए बांका से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया है। बीजेपी ने उन्हें पहले पत्र देकर चेताया।
🕘पटना :- इस बार बिहार बोर्ड की 12 वीं की परीक्षा के तीनों संकायों का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। पिछली बार से इस बार नतीजे बेहतर हुए हैं। इस बार 79.76 परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की है। इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा में तेरह लाख 15 हजार छात्रों ने फॉर्म भरा था इसमें 79.6% छात्र पास हुए। आर्ट्स संकाय में कुल 77.53 %, कॉमर्स संकाय में 93.02% और साइंस में 81.20% छात्रों ने सफलता पाई है।
🕘 हरियाणा :- Loksabha Election 2019 को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने श्ानिवार कोबहादुरगढ़ में रोड शो किया। सीएम ने कहा कि मौजूदा लोकसभा चुनाव में 23 मई को हरियाणा प्रदेश से पहला कमल रोहतक लोकसभा क्षेत्र से खिलेगा। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार एक बार फिर से बनने जा रही है।
🕘उत्तरकाशी :- नौगांव ब्लॉक के क्वालगांव निवासी आइटीबीबी के सब इंस्पैक्टर की जम्मू कश्मीर में ड्यूटी के दौरान हादसे में मौत हो गई। वह कारबाइन साफ कर रहे थे। इस दौरान उन्हें गोली लग गई।
चंद्रमणि नौटियाल पुत्र इंद्रदत्त नौटियाल भारत तिब्बत सीमा पुलिस की 12 वीं वाहिनी में सब इंस्पैक्टर के पद पर मातली में तैनात थे। इन दिनों पर वह चुनाव ड्यूटी के लिए जम्मू गए हुए थे। जा रहे थे ।
🕘रांची :- झारखंड चैंबर में शुक्रवार को 7 वीं कार्यकारिणी की बैठक की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश स्तर पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चैंबर मदद करेगा। इसके लिए चैंबर की ओर से एक कमेटी का गठन किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि चुनाव के दिन वोटिंग का निशान दिखाने वाले ग्राहकों को खरीदारी में छूट दी जाएगी। इसके लिए व्यापारियों के साथ बैठक कर सहमति बनाई जाएगी।
🕘जम्मू :- नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डाॅ फारुक अब्दुल्ला ने आज श्रीनगर में पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में कहा कि छत्तीसगढ़ में हिंदुस्तान के कितने सिपाही शहीद हुए हैं क्या मोदी जी वहां उन पर फूल चढ़ाने गए हैं मगर वो 40 सीआरपीएफ के शहीदों हो गए उसका भी मुझे शक है।
🕘जम्मू ;- शनिवार का दिन जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा। सुबह पुलवामा की तर्ज पर सीआरपीएफ काफिले के पास कार धमाका हुआ, जिसमें सीआरपीएफ की एक बस क्षतिग्रस्त हो गई। दोपहर में आतंकियों ने पुलवामा में सीआरपीएफ के बंपर पर ग्रेनेड से हमला कर दिया, जिसमें एक जवान घायल हो गया। शाम को आतंकियों ने बारामुला में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। 24 घंटे में तीन बड़ी वारदात होने से राज्य में हाई अलर्ट लागू किया गया है।
🕘जम्मू कश्मीर :- पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों ने जम्मू-कश्मीर में अपने ना-पाक मंसूबे पूरे करने के लिए अब भोले-भाले स्कूली बच्चों की आड़ लेनी शुरू कर दी है। सुरक्षा एवं जांच एजेंसियों ने इस मामले में एक बड़े नेक्सस का पर्दाफाश किया है। जम्मू-कश्मीर के 178 हायर सेकेंडरी स्कूल और 41 हाईस्कूल ऐसे मिले हैं, जहां आतंकी संगठन अपने स्लीपर सेल के जरिए बच्चों को गुमराह कर आतंक के रास्ते पर ले जाने का प्रयास कर रहे हैं।
दुनिया :
🕘अफगानिस्तान :- गजनी शहर में तालिबानी लड़ाकों ने धात लगाकर एक पुलिस चौकी पर हमला बोल दिया। इस हमले में नौ अफगान पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। इसमें गजनी के स्थानीय पुलिस प्रमुख की भी मौत हो गई है। गजनी पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह हमला शुक्रवार तड़के हुआ। ग़ज़नी के गवर्नर के प्रवक्ता आरिफ नूरी ने इन मौतों की पुष्टि की है।
🕘बीजिंग :- चीन अपनी नई सिल्क रोड परियोजना के जरिये किसी साझेदार देश पर जबरन कर्ज नहीं लाद रहा है। इस तरह के आरोप लगाने वाले आलोचक पूर्वाग्रही हैं। चीन के एक वरिष्ठ राजनयिक ने यह बात कही है। नई सिल्क रोड परियोजना को चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की महत्वाकांक्षी परियोजना माना जाता है। इसके तहत इन्फ्रास्ट्रक्चर पर भारी-भरकम खर्च के साथ चीन को एशिया, यूरोप व अन्य देशों से जोड़ने वाले सिल्क रोड का पुनर्निर्माण होना है।
🕘संयुक्त राष्ट्र :- भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा सैनिकों पर बढ़ते खतरे को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र मिशनों में बेहतर प्रशिक्षित शांति सैनिकों की आवश्यकता पर बल दिया है। साथ ही कहा है कि इस जरूरत को दरकिनार नहीं किया जा सकता है। भारत की यह टिप्पणी संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतेरस के ‘2019 यूनाइटेड नेशन्स पीसकीपिंग मिनिस्ट्रियल’ में दिए गए उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने शांति मिशनों को मजबूत और सुरक्षित बनाने की आवश्यकता पर बल दिया था।
🕘वाशिंगटन :- भारत और अमेरिका ने पाकिस्तान से फिर दो टूक कहा है कि वह अपनी सरजमीं पर पल रहे आतंकियों के खिलाफ दिखावा नहीं, बल्कि जल्द ठोस निर्णायक कार्रवाई करे। दोनों देशों का साफ कहना था कि आतंक के खिलाफ जंग में अब दिखावा से काम नहीं चलेगा, इस्लामाबाद को सार्थक, प्रभावशाली और प्रमाणिक कार्रवाई करनी होगी।
🕘सिडनी :- जलवायु परिवर्तन और ग्रह की लुप्त होती जैव विविधता पर इसके प्रभाव के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए सिडनी ओपेरा हाउस और हार्बर ब्रिज में शनिवार को एक घंटे के लिए अंधेरे कर दिया जाएगा। अर्थ आवर का यह 13 वां संस्करण ग्रीन ग्रुप डब्ल्यूडब्ल्यूएफ (WWF) द्वारा आयोजित किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इसमें दुनियाभर के लोग हिस्सा लेंगे।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-