May 1, 2026

अब तक कि देश – विदेश की प्रमुख खबरें – अजय मिश्रा

Spread the love

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी का ब्यान —

यूनाइटेड किंगडम से खबरें हैं कि एक नए तरह का वायरस तेजी से फैल रहा है। इसलिए हमने 22 दिसंबर 23:59 बजे से ब्रिटेन से आने और जाने वाली सभी उड़ानों को 31 दिसंबर 2020 तक अस्थायी रूप से रद्द कर दिया है।बेल्जिमय, फ्रांस और जर्मनी ने पहले ही यूनाईटेड किंगडम की हवाई यात्राओं को स्थगित कर दिया है। अगर हमें जानकारी मिलती है कि कहीं और भी नए तरह का वायरस है तो हम उसपर विचार करेंगे।

इस हफ्ते में बैंक लगातार 3 दिन बंद रहेंगे

25, 26, 27 दिसंबर को सभी बैंक बंद रहेंगे

25 दिसंबर को क्रिसमस को लेकर बैंक बंद

26 दिसंबर को महीने का चौथा शनिवार है

27 दिसंबर को रविवार के चलते बैंक बंद।

।। लखनऊ ।।

आप सांसद संजय सिंह का बयान

राजधानी में दिनदहाड़े हत्या होती है

व्यापारी सुजीत पांडेय की हत्या होती है

आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं हो सके

यूपी में कानून व्यवस्था ध्वस्त है

ब्राह्मणों की हत्याएं हो रही हैं

व्यापारी के परिजनों को सुरक्षा मिलनी चाहिए

 

।।लखनऊ।।

सदर तहसील में विरासत अभियान का निरीक्षण, एसडीएम सदर प्रफुल्ल त्रिपाठी ने किया निरीक्षण, खतौनी वाचन में 19 मृतक खातेदार पाए गए, मृतक खातेदारों के वारिसान की हो रही तस्दीक, एसडीएम ने दिए लेखपाल कानूनगो को निर्देश।मृतकों की जगह वारिसान के नाम दर्ज हो-SDM, ठंड से बचाव को लेकर एसडीएम ने बांटे कंबल।

।।मैनपुरी।।

प्राइवेट कंप्यूटर ऑपरेटर ने की खुदकुशी, परिजनों ने राजस्व कर्मी पर लगाया आरोप, राजस्वकर्मी की धमकी से दहशत में था युवक, सदर तहसील में कार्यरत था मृतक युवक, परिजनों ने स्टेशन रोड पर लगाया जाम, शहर के मोहल्ला वंशीगोहरा की घटना।

।।सीतापुर।।

आजम खान एंड फैमिली के एक सदस्य की कुछ ही देर बाद होगी रिहाई सीतापुर जिला कारागार मैं 27 फरवरी से बंद है सपा के दिग्गज नेता आजम खान, पत्नी डॉ तंजीम फातिमा, बेटा अब्दुल्ला करीब 34 मामलों में जमानत मिलने के बाद पत्नी तंजीम फातिमा की कुछ ही देर बाद होगी रिहाई जिला कारागार के बाहर मीडिया का लगा जमावड़ा-*

।। लखनऊ ।।

बाइक बोट घोटाले में बड़ी कार्रवाई, ईडी ने मनोज त्यागी को किया गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में हुई गिरफ्तारी, मनोज त्यागी को पेशी के लिए लाया गया, ईडी कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया, बाइक बोट घोटाले में हुई थी गिरफ्तारी।

।।*लखनऊ:-*।।

*लखनऊ में सेक्स रैकेट का खुलासा*

*नौकरी के बहाने तस्करी करके दूसरे राज्यों से लाई गईं 4 युवतियों को कराया मुक्त, होटल मैनेजर गिरफ्तार-*

*डीसीपी पूर्वी संजीव सुमन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी*

 

*बाइक बोट घोटाले में बड़ी कार्रवाई*

ईडी ने मनोज त्यागी को किया गिरफ्तार मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में हुई गिरफ्तारी।

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुःख जताया है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल श्री मोतीलाल वोरा जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।

प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति ॐ

 

।।*आईटी की छापेमारी जारी*।।

लखनऊ। श्यामलाल हरसहायमल सर्राफ (HSJ) फर्म और आवास , लखनऊ, बरेली, बदायूं, मुरादाबाद में इनकम टैक्स छापा की कार्रवाई हो रही है।

 

उत्तर प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री हृदय नारायण दीक्षित जी ने वरिष्ठ राजनेता उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मोतीलाल वोरा जी के निधन का संदेश जानकर गहरा शोक व्यक्त किया है l
श्री दीक्षित ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह दिवंगत आत्मा को चिर शांति व शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें I

।।वाराणसी।।

सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे वाराणसी, पुलिस लाइन हेलीपैड से सर्किट हाउस रवाना , पंचायत चुनाव को लेकर करेंगे समीक्षा बैठक, विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन से चर्चा, विकास कार्यों का भी कर सकते हैं निरीक्षण.

।। वाराणसी।।

कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव बाल-बाल बचे,रामनगर में सड़क दुर्घटना से बाल-बाल बचे, बिहार नम्बर की स्कार्पियो ने मारी टक्कर, हादसे में विधायक समेत 3 लोग घायल हुए, बीएचयू के ट्रामा सेंटर में किया गया भर्ती.

।।लखनऊ।।

राजधानी में फिर आयकर विभाग का छापा, श्यामलाल हरसहायमल सर्राफ पर छापेमारी, फन रिपब्लिक मॉल के पास शोरूम पर छापा, लखनऊ,बरेली, बदायूं, मुरादाबाद में फर्म पर छापा, एचएसजे ज्वैलरी शोरुम में पुलिस फोर्स तैनात.

।।महोबा।।

कृषि कानून के विरोध में किसानों का धरना, कलेक्ट्रेट में धरना देकर कानून वापसी की मांग, प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा, महोबा मुख्यालय कलेक्ट्रेट परिसर का मामला.

। दिल्ली।।

किसानों ने एमएच 9 रोड को किया ब्लॉक

दिल्ली-गाजीपुर से बाहर जाने का रास्ता बंद

किसानों ने विरोध के चलते रोड बंद की

।। लखनऊ।।

विजय और सोनम का महिला थाना इंस्पेक्टर ने कराया विवाह

संडीला हरदोई निवासी विजय और डालीगंज निवासी सोनम का कराया विवाह

इंस्पेक्टर महिला थाना नीलम राना के अथक प्रयास से हुआ विवाह

नव विवाहित दंपित ने महिला थाना इंस्पेक्टर नीलम राना का किया आभार व्यक्त

इंस्पेक्टर नीलम राना ने लड़की व लड़के के परिवार को समझाकर कराया विवाह

दोनों परिवारों की रजामंदी से हुआ विवाह

लड़के और लड़की ने महिला थाना पुलिस का किया आभार व्यक्त

।।लखनऊ।।

कमलेश तिवारी के माता-पिता और बड़े लड़के की सुरक्षा हटाई गई।

बहुचर्चित रहा है,कमलेश तिवारी हत्याकांड।

।। दिल्ली-।।

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ,कांग्रेस के वरिष्ठतम नेता मोतीलाल वोरा जी का निधन,कल था 93वाँ जन्मदिन, एक युग का अंत,

श्रद्धांजलि ॐ शांति 🙏🏻

।। UK ।। में कोरोना के नए स्ट्रेन के बाद हालात को देखते हुए भारत सरकार ने वहां से आने वाली सभी फ्लाइट्स पर 31 दिसंबर तक के लिए रोक लगाई। यह रोक 22 दिसंबर की रात 11.59 बजे से लागू होगी।22 दिसंबर को 11 बजकर 59 मिनट तक ब्रिटेन से भारत आने वाले विमानों के यात्रियों का आरटी-पीसीआर टेस्ट अनिवार्य।

।। लखनऊ।।

69000 शिक्षक भर्ती डेलीगेशन ने की मुलाकात, बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी से मुलाकात, 1.30 घंटे तक चली मंत्री और अभ्यर्थियों में वार्ता.

 

।। ब्रिटेन ।। से आने वाली उड़ानों पर लगी रोक

यूके में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे

31 दिसंबर तक उड़ानों पर लगाई गई रोक

भारत ने 31 दिसंबर तक उड़ानें सस्पेंड की.

।। लखनऊ।।

सीएम योगी ने GST को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश-व्यापारियों को GST के लिए प्रेरित किया जाए
रोजगार उपलब्ध कराने को लेकर सीएम का निर्देश-नोडल अधिकारी नामित कर रोजगार उपलब्ध कराया जाए-

।।नोएडा।।

प्राधिकरण कार्यालय पर इकट्ठा हुए किसान,10% प्लॉट और 64% मुआवजे को लेकर कर रहे हैं प्रदर्शन,जब तक हक नहीं मिलेगा यहीं डटे रहेंगे- किसान नेता सुखबीर
मौके पर भारी पुलिसबल तैनात किया गया।

।। मऊ ।। के दौरे पर सीएम योगी,परियोजनाओं का कर रहे हैं लोकार्पण,
किसान सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे सीएम योगी।

।। अहम ख़बरें -।।
▪️ भारत-जापान संवाद सम्मेलन
▪️ पीएम मोदी और वियतनाम पीएम के बीच वर्चुअल बैठक
▪️ किसानों के साथ फिर वार्ता की पेशकश
▪️ जनवरी में कोरोना टीकाकरण की हो सकती है शुरूआत
▪️ 4 गुटों के 63 उग्रवादी करेंगे आत्मसमर्पण

।। लखनऊ ।।
नए साल पर IAS अफसरों को प्रमोशन का तोहफा

IAS अफसरों के प्रमोशन की डीपीसी की बैठक 24 को

मुख्य सचिव के अध्यक्षता में 125 IAS अफसरों के प्रमोशन की होगी डीपीसी

विभागीय पदोन्नति कमेटी की बैठक में रखा जाएगा प्रमोशन का प्रस्ताव

1996 बैच के IAS अफसरों को सचिव से प्रमुख सचिव के पद पर मिलेगा प्रमोशन

2005 बैच के IAS अफसरों को विशेष सचिव से सचिव पद के प्रमोशन का प्रस्ताव

2008 बैच के IAS अफसरों को जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड से सेलेक्शन ग्रेड देने का प्रस्ताव

2017 बैच के IAS अफसरों को टाइम स्केल और 2012 बैच को जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड देने का होगा प्रस्ताव

।। सीतापुर।।

संदिग्ध हालात में सड़क पर पड़ा मिला पुलिसकर्मी,अस्पताल के डॉक्टरों ने पुलिसकर्मी को मृत घोषित किया, नगर कोतवाली क्षेत्र के स्वरूप नगर का मामला

।। ब्रिटेन।।

कोरोना के नए और खतरनाक रूप से मचा हड़कंप,भारत में ब्रिटेन से आने वाली उड़ानों पर केजरिवाल ने रोक की मांग की,
राजस्थान सीएम अशोक गहलोत भी फ्लाइट्स पर बैन के पक्ष में,
केंद्र सरकार ने फिलहाल ब्रिटेन की फ्लाइट्स पर नहीं लगाया बैन।

।। बुलंदशहर।।

सुल्तानपुर में दलित युवक की हत्या का मामला

गुस्साए ग्रामीणों ने किया खुर्जा जेवर मार्ग जाम

2:30 घंटे के बाद एसडीएम ने खुलवाया जाम

SDM लवी त्रिपाठी के समझाने के बाद खोला जाम

एसडीएम ने पीड़ित परिजनों को दिया आश्वासन

आरोपियों को दी जाएगी कड़ी से कड़ी सजा

खुर्जा कोतवाली नगर मौजपुर खुर्जा जेवर मार्ग.

 

।। गंगाघाट।।

पत्रकार हत्याकांड में आरोपित कन्हैया अवस्थी, दिव्या अवस्थी की अकूत संपत्ति पर आज दूसरी बार तहसील अमला व गंगाघाट कोतवाल अरविंद सिंह ने जमीन चिन्ह अंकन कर झंडी व बोर्ड लगाकर कार्रवाई चल रही है।

।।लखनऊ-।।

69000 सहायक शिक्षक भर्ती मामला

आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों से मुलाकात

मंत्री डॉ सतीश चंद्र द्विवेदी से मुलाकात

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भी रहेंगे मौजूद

विभाग के अधिकारी भी बैठक में शामिल होंगे

आरक्षण तथा एमआरसी की टीम होगी शामिल

।।लखनऊ।।

लखनऊ समेत कई शहरों में आयकर विभाग की छापेमारी,हरसहाय मल ज्वेलर्स के कई ठिकानों पर हो रही छापेमारी,बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की आशंका

।।भदोही ।।

विधायक विजय मिश्र का पोता विकास मिश्र गिरफ्तार।युवती ने दर्ज कराया था रेप का मुकदमा। विधायक विजय मिश्र, विधायक का बेटा विष्णु मिश्र और पोते विकास मिश्र पर दर्ज हुआ था रेप का मुकदमा।18 अक्टूबर को युवती ने विधायक उनके बेटे और पोते पर दर्ज कराया था मुकदमा।गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र से विधायक के पोते को किया गया गिरफ्तार ।

।।सहारनपुर।।

छप्परनुमा पशुशाला में लगी भीषण आग, परिजनों ने बमुश्किल भागकर बचाई जान, हजारों रुपए का घरेलू सामान जलकर ख़ाक, पशुशाला में बंधे 6 मवेशियों की जलकर मौत, मौके पर इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने आग बुझाई, मिर्जापुर इलाके के शेरपुर पेलो गांव का मामला.

।।अमरोहा।।

घने कोहरे के कारण हुआ भीषण हादसा, रोडवेज बस डंपर से टकराई, 25 से ज्यादा यात्री हुए गंभीर रूप से घायल, रोडवेज चालक सहित दो की हालत नाजुक, अमरोहा से मुरादाबाद जा रही थी रोडवेज बस, थाना डिडौली क्षेत्र के मेट्रो हॉस्पिटल का मामला।

।।मुरादाबाद।।

हरसहाय मल ज्वैलर्स के यहां इनकम टैक्स का छापा, शोरूम को चारो तरफ से बंद कर हो रही है कार्यवाही, मुरादाबाद के सिविल लाईन थाना इलाके में हरिद्वार हाइवे पर प्रसिद्ध शोरूम।

।।बुलंदशहर।।

हत्याकर युवक का शव सड़क किनारे फेंके जाने का मामला, गुस्साए ग्रामीणों ने स्टेट हाइवे किया जाम, सुबह 3 बजे घर से साइकल पर सवार होकर फैक्टरी जाने के लिए निकला था मृतक कमल सिंह, खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र सुल्तानपुर के पास पड़ा मिला था मृतक कमल का शव।

।।इटावा।।

मतदान बूथ की तरह बनेंगे टीकाकरण बूथ, CoronaVaccine के दो टीके लगाए जाएंगे, कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण की तैयारियां जोरों पर, शुरुआती चरण में स्वास्थ्यकर्मियों को लगाई जाएगी, आधार या फिर पहचान का कोई अन्य कार्ड देख कर ही टीकाकरण लगाया जाएगा।

।।रायबरेली।।

भीषण ठंड में रायबरेली की राजनीतिक का पारा गर्म, MLC दिनेश प्रताप सिंह के विरोध में शहर भर में लगे पोस्टर, सिविल लाइन में बेशकीमिति जमीन पर बुल्डोजर चलने के मामले ने पकड़ा तूल,पोस्टर में लिखा घर को लगा दी आग घर के चिराग ने, MLC दिनेश चिराग नाम से है चर्चित।

।। दिल्ली ।।

चिल्ला (दिल्ली-नोएडा) बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन जारी है।

एक प्रदर्शनकारी ने बताया, “आज हम लोगों के क्रमिक भूख हड़ताल का कार्यक्रम है। हम 11 लोग आज यहां भूख हड़ताल पर बैठेंगे।”

।। संभल।।

बैक करते ओवरलोड ट्रक गहरी खाई में पलटा, चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान, रजपुरा के बहजोई रोड हिरोनी का मामला.

।।बदायूँ।।

सर्राफा व्यापारी के शोरूम में आईटी का छापा, शोरूम में इनकम टैक्स के अधिकारी कर रहे छानबीन, लखनऊ से आई टीम ने की छापेमारी, सदर के हलवाई चौक के पास का मामला.

।।देहरादून।।

उत्तराखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू, सदन 11बजे शुरू हुआ, जिसमें सीएम त्रिवेंद्र रावत ऑनलाइन जुड़े, कोरोना पॉज़िटिव होने के चलते सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत आवास से ही वर्चुअल जुड़े, शीतकालीन सत्र में पहले दिन दिवंगत विधायकों को श्रद्धांजलि दी गई।

 

*आम आदमी पार्टी, उत्तर प्रदेश*

प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा
सांसद श्री संजय सिंह जी आज दोपहर 03:00 बजे दिल्ली के उप मुख्यमंत्री श्री मनीष सिसोदिया जी के कल (22 दिसंबर) के लखनऊ दौरे की विस्तृत जानकारी देने हेतु एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता करेंगे।

सभी पत्रकार बंधु सादर आमंत्रित हैं ।

*दिनांक – (आज) 21 दिसंबर,2020 | सोमवार*

*समय- दोपहर 03:00 बजे*

*स्थान- प्रदेश कार्यालय, आम आदमी पार्टी*
3/117 पत्रकारपुरम रोड, निकट आर्यन रेस्टोरेंट
विनय खंड, गोमती नगर

।।जालौन।।

आस्था के नाम पर परोसी गई अश्लीलता, रामलीला के दौरान मंच पर बार बाला का अश्लील प्रदर्शन, अश्लील गाने पर मंच पर लगे ठुमके, अश्लील डांस करती नजर आयी लड़की, कैलिया थाना क्षेत्र के देवगांव गाँव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

।।बागपत।।

दिल्ली कूच कर रहे किसानों को पुलिस ने रोका,किसानों ने जाम किया दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे,NH-709 पर किसानों ने शुरु किया धरना प्रदर्शन

।।कानपुर।।

हंगामे के साथ शुरू हुआ नगर निगम का सदन, जोन 4 के अधिशासी अभियंता पर आरोप, पुनीत ओझा पर पार्षदों ने लगाए गंभीर आरोप, जूते की माला पहनकर सदन में हंगामा और नारेबाजी.

 

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का बयान- जब तक आंदोलन चलेगा तब तक हर रोज 11 किसान भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

।।सीतापुर।।

बदमाशों ने खड़ी 3 बाइकों में लगाई आग, पुलिस चौकी के सामने 3 बाइकों में लगाई आग , आग को देख कर लोगों ने बुझाने की कोशिश की, फायर बिग्रेड की गाड़ी भी काफी देर बाद पहुंची , थाना कोतवाली के नैपालापुर चौराहा का मामला.

।।उन्नाव।।

प्रेमी युगल ने की आत्महत्या, लड़के के घर वालों ने जताई हत्या की आशंका, मामले की जांच में जुटी पुलिस, अजगैन कोतवाली के ओहरापुर कौड़िया गांव की घटना

।।मथुरा।।

युवक की गोली मारकर हत्या, अज्ञात बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम, मामले की जांच में जुटी पुलिस, नौझिल थाना क्षेत्र की घटना।

 

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज नई दिल्ली में आगामी केंद्रीय बजट 2021-22 के संबंध में किया पूर्व विचार-विमर्श । विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बुलाई बैठक।

।।बुलंदशहर।।

सुल्तानपुर में दलित युवक की हत्या का मामला, गुस्साए ग्रामीणों ने खुर्जा जेवर मार्ग किया जाम.

 

लखनऊ पुलिस कमिश्नर ध्रुवकान्त ठाकुर को मिली धमकी के मामले में डीसीपी साउथ रवि कुमार की बाइट –

थाना काँट पुलिस द्वारा 04 मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर ₹60 लाख रुपये व 3.50 किलो अफीम व 04 मोबाइल बरामद किए जाने के संबंध में श्री एस आनंद श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय का वक्तव्य।

लखनऊ से इस वक्त की बड़ी खबर —

लखनऊ के पुलिस कमिश्नर को मिली जान से मारने की धमकी।

डायल 112 के मुख्यालय पर आयी पुलिस कमिश्नर को जान से धमकी भरी कॉल।

धमकी भरी कॉल आने के बाद सर्विलांस और डीसीपी साउथ को दी गई मामले की जांच।

प्राथमिक जांच में दिल्ली में मिली फोन करने वाले की लोकेशन।

डीसीपी साउथ कर रहे मामले की जांच।

पुलिस कमिश्नर के आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा।