*वाराणसी शिवपुर अज्ञात लोगों ने यूपी कॉलेज के छात्र नेताविवेक सिंह को मारी गोलीगोली लगने से मौके पर ही छात्र विवेक सिंह की हुईं मौत बीकॉम द्वितीय बर्ष का छात्र था विवेक सिंह कॉलेज परिसर में मारी गई गोली ,लगभग 8 गोली लगी है विवेक सिंह को
सूचना पाकर पहुंची कई थानों की पुलिस छात्र विवेक को दीनदयाल अस्पताल में लाया गया ,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया घटना शिवपुर थानाक्षेत्रकीहै,मौकेपरजिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह,एसएसपी आनंद कुलकर्णी सहित कई आला अधिकारी घटना स्थल पर मौजूद रहें ।और उस दौरान लगभग सैकड़ो छात्र घटना स्थल पर मौजूद रहें ,स्थिति तनाव पूर्ण देखते हुए पीएसी बुलाई गई ।
विवेक मूलतःआजमगढ़ के तरवां मेहनाजपुर का रहने वाला था।
एसएसपी आनंद कुलकर्णी का कहना है,कि कुछ अज्ञात लोगों ने विवेक सिंह की गोली मार कर हत्या कर दिया है।और अभी तक प्रारम्भिक पूछताछ की गयी है, और जो विवेक के परिजन है उन्हे सूचना दे दी गई है
विवेक के परिजनों का इंतजार किया छा रहा है। जैसे ही परिजन आते हैं,उनसे तहरीर प्राप्त करके मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
अभी तक जो बात सामने आई है,कि विवेक सिंह का दो वर्ष पुर्व कुछ लोगो के साथ विवाद हुआ था ,और छः महीने पहले भी उसका किसी के साथ विवाद हुआ था।जिसमें मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी थी।उन्ही पुरानी रंजिश को लेकर कुछ अज्ञात लोगों द्वारा विवेक की हत्या करने की बात प्रकाश में आ रही हैं।



More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-