June 25, 2026

अंतरराज्जीय बाइक चोर गैंग का हुआ पर्दाफाश 09 अदद मोटर सायकिल सहित 315 बोर का तमंचा भी बरामद- अमित कुमार प्रजापति

Spread the love

*अंतरराज्जीय बाइक चोर गैंग का हुआ पर्दाफाश 09 अदद मोटर सायकिल सहित 315 बोर का तमंचा भी बरामद।*

 

लगातार उत्कृष्ट कार्य कर रहे स्वाट प्रभारी विनोद मिश्रा ने एक बार फिर से एक बड़े खुलासे को अन्जाम देकर चोरों के गिरोह का पर्दाफाश किया है लगातार अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 03/02/2021 को स्वाट टीम द्वारा पक्का तालाब तिराहा से भिटौरा रोड पर चेकिंग के दौरान अभियुक्तगण मोटर सायकिल पीछे मोड़कर भागने लगे जिन्हें देखकर समस्त स्वाट टीम के लोग दौड़ाकर घेरकर आवश्यक बल प्रयोग कर अभियुक्तगण शिवा प्रताप सोनकर पुत्र गणेश प्रसाद उम्र लगभग 26 वर्ष निवासी नई बस्ती राधानगर कोतवाली फतेहपुर, भूपेन्द्र सविता पुत्र शिव कुमार उम्र लगभग 22 वर्ष निवासी नहर कॉलोनी कोतवाली फतेहपुर, सुशील कुमार शुक्ला पुत्र गंगाप्रसाद उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी ग्राम मलाका थाना गाजीपुर फतेहपुर को गिरफ्तार कर लिया गया जिनके कब्जे से थाना कोतवाली में पंजीकृत मु.अ.स. 64/2021 धारा 379 भदवि से सम्बन्धित मोटर सायकिल न. यूपी 71 यू 6248 पैसन प्रो जिसे दिनांक 01/02/2021 को अभियुक्तगणों द्वारा कचहरी परिसर से चोरी की गई थी जिनसे गहराई पूर्वक पूछताछ करने पर बताया गया कि अभियुक्तगणों द्वारा चोरी कर झाड़ियों के बीच छिपाकर खड़ी की गयी जहाँ पर से अन्य 07 मोटर सायकिलें भी बरामद हुई जिसमें कुल 09 अदद मोटर सायकिल व 01 अदद तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस सहित बरामद किया गया चोरी किये गए अभियुक्तगणों से पूछताछ में पता चला कि उनके द्वारा मोटर सायकिल चोरी का काम किया जाता है तथा चोरी किये गए वाहनों को अभियुक्तगणों द्वारा कुछ कबाड़ियों को बेंच दिया जाता है तथा कुछ दूर दराज के इलाकों में बेचा जाता है जिसकी खोजबीन अभी भी जारी है इस मौके पर स्वाट टीम प्रभारी विनोद मिश्रा,प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र श्रीवास्तव कोतवाली फतेहपुर,उपनिरीक्षक विपिन प्रकाश सिंह,उपनिरीक्षक विपिन कुमार यादव,हे0का0 राजेश सिंह,हे0का0 मो.जावेद,का0 पंकज सिंह,का0 इन्द्रजीत सिंह,का0 अतुल त्रिपाठी,का0 अजय कुमार,का0 रविशंकर,का0 अमित दुबे आदि उपस्थित रहे !