September 21, 2026

साल का दूसरा आंशिक सूर्य ग्रहण दीपावली के एक दिन बाद 25 अक्तूबर को लगेगा-

Spread the love

प्रयागराज : साल का दूसरा आंशिक सूर्य ग्रहण दीपावली के एक दिन बाद 25 अक्तूबर को लगेगा। यह सूर्य ग्रहण देश के कई भागों में दिखाई देगा। जवाहर तारा मंडल के निदेशक डॉ. रवि किरन के अनुसार प्रयागराज में आंशिक सूर्य ग्रहण 25 अक्तूबर को शाम 4:40 बजे से 5:24 बजे तक रहेगा। सूर्यास्त का समय 5:27 बजे है। इसलिए शहर में ग्रहण की अवधि 47 मिनट तक रहेगी। आंशिक सूर्य ग्रहण का परिमाण 36 प्रतिशत होगा।

 

जब चंद्रमा, पृथ्वी व सूर्य के बीच में आ जाता है और चंद्रमा की छाया पृथ्वी पर पड़ती है, उस समय पृथ्वी से देखने पर हमें सूर्य ग्रहण दिखाई देता है। ऐसा अकसर अमावस्या के दिन होता है। लेकिन जब चंद्रमा की स्थिति सूर्य और पृथ्वी को मिलाने वाली सरल रेखा के समीप होती है तब आंशिक ग्रहण होता है। उत्थान ज्योतिष संस्थान के निदेशक पं. दिवाकर त्रिपाठी पूर्वांचली के अनुसार सूतक काल 12 घंटे पहले शुरू हो जाएगा। इसका प्रभाव राशियों पर होगा।

FTR NEWS