23नवम्बर को नगर क्षेत्र में तैनात पुलिस प्रशासन व सफाई व्यवस्था कार्तिक पूर्णिमा स्नान एवं देव दीपावली के इस त्यौहार के कारण गंगा नदी के समस्त घाटों विशेषकर दशाश्वमेध घाट, शीतला घाट, अस्सी घाट, केदारघाट, सिंधिया घाट, राजघाट व पंचगंगा घाट आदि पर अत्यधिक भीड़ लगी रही, जिसको दृष्टिगत रखते हुए जनसामान्य के सुगम यातायात आवागमन हेतु निम्नलिखित यातायात/रोक व पार्किंग प्रबन्ध किये जाने का निर्णय लिया गया था
1.चन्दौली, रामनगर से पड़ाव होकर राजघाट पुल से आने वाले वाहनों को राजघाट पुलिस पिकेट से मोड़कर उन वाहनों की पार्किंग बसन्ता डिग्री कालेज ग्राउण्ड में किया गया
2.गोलगड्डा, कज्जाकपुरा की तरफ से भदऊॅं चुंगी की तरफ आने वाले वाहनों को भदऊचुगी पर रोककर उनकी पार्किंग 1.भदऊॅं रेलवे कालोनी के खाली स्थान 2. कज्जाकपुरा के पास स्थित संक्रामक रोग अस्पताल परिसर 3. नेशनल इण्टर कालेज आदमपुर के ग्राउण्ड में किया गया।
3.विशेश्वरगंज होकर मच्छोदरी होकर भैंसासुर घाट की तरफ जाने वाले वाहनों को मछोदरी पर रोककर उनकी पार्किंग मच्छोदरी पार्क में था।
4.लहुराबीर से मैदागिन होते हुए गोदौलिया की तरफ जाने वाले वाहनों को मैदागिन पर रोककर उनकी पार्किंग टाउन हाल परिसर थी ।
5.लहुराबीर से बेनिया होते हुए रामापुरा की तरफ जाने वाले वाहनों को बेनियाबाग पर रोककर उनकी पार्किंग 1. बेनियाबाग पार्क 2.क्वींस कालेज मैदान 3. सम्पूर्णानन्द सस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में किया गया।
6.लहुराबीर से गोदौलिया की तरफ जाने वाले प्रशासनिक एवं न्यायिक अधिकारियों के वाहनों को लक्सा पर रोककर उनकी पार्किंग सनातन धर्म इण्टर कालेज के ग्राउण्ड में किया गया
7.गुरूबाग से लक्सा होकर रामापुरा की तरफ जाने वाले वाहनों को लक्सा पर रोककर उनकी पार्किंग 1. मजदा सिनेमा ग्राउण्ड 2. ईश्वर टावर का बेसमेन्ट 3. पी0डी0आर0 माल का बेसमेन्ट 4. जयनारायण इण्टर कालेज के मैदान में किया गया।
8.कमच्छा से थाना भेलूपुर होते हुए अस्सी घाट की तरफ जाने वाले एवं ब्राडवे तिराहे से अस्सी घाट की तरफ जाने वाले वाहनों को रोककर उनकी पार्किंग 1. बाबा कीनाराम मंदिर के सामने से लेकर आचार्य रामचन्द्र शुक्ल चैराहे तक सड़क के दोनों तरफ 2. एग्लो बंगाली इण्टर कालेज भेलूपुर के ग्राउण्ड में रखा गया था ।
9.बी0एच0यू0 मालवीय गेट की तरफ से आने वाले वाहनों को अस्सी तिराहे से आगे रोककर उनकी पार्किंग अस्सी तिराहा से आगे काली मंदिर से दुर्गा कुण्ड रोड पर किया गया
उक्त कार्यक्रम के दौरान निम्नलिखित स्थानों को नो-वेहिकिल जोन घोषित किये जाने का भी निर्णय लिया गया था
1.भदऊचुंगी से लेकर भैंसासुर घाट तक।
2.मैदागिन से लेकर गोदौलिया, सोनारपुरा, रामापुरा व बेनियाबाग तक।
3.अग्रवाल तिराहा से अस्सीघाट तक व बैंक आफ बड़ौदा तिराहा से अस्सी घाट तक।
यह यातायात/रोक/पार्किंग व्यवस्था 23 नवम्बर को प्रातः 03.00 बजे से 10.00 बजे तक एवं सायं 3.00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक प्रभावी रहा देर रात तक लोग जाम में जूझ रहे थे ।
रिपोर्टर–सतीश कुमार



More Stories
Ragam Tema Permainan dari Push Gaming
Mengenal Karakter dan Elemen Lokal Rujak Bonanza
Cara Melihat Tren Performa Klub dari Data Pertandingan: Jangan Cuma Lihat Menang atau Kalah