कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष राजीव कुमार उर्फ राजू राम नगर चौकाघाट दलितों का हाल जानने पहुचे*23 नवम्बर को कांग्रेस कमेटी अनु0 जाति के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार ने अपने टीम के साथ 264/2 डा0 अम्बेडकर नगरचौकाघाट में बसे दलित लोगों का हाल जानने के लिए पहुचे राजीव कुमार ने जब पूछा कि आप लोगो की समस्या क्या है तो दलितों ने अपनी दुख भरी बाते लोगों ने बताया कि हम लोग लगभग 250 दलित घर लगभग 70 वषो से हम लोग यहाँ बसे हुए हैं और विजली, पानी, का कनेक्शन भी है, और नगर निगम से सरकारी आवास भी मिला हुआ है। 2001 में तहसील के कर्मचारी ने पैमाइश किया ।कागज हम लोगों के पास हैं जिसमें रेलवे की जमीन 105 फिट केवल है। आये दिन कोई न कोई रेलवे के अधिकारी धमकी देता रहता है कि सभी का घर गिराया जायेगा हम लोग अपने से अपना घर तोड़ कर 105 फिट जमीन खाली कर दिये हैं। इसके बाद भी रेलवे के अधिकारी पुरी दलित को गिराने की धमकी दे रहे हैं जिलाध्यक्ष ने आस्वाशन देते हुए कहा कि आप के जमीन का मुकदमा जब अदालत में बिचाराधिन है तो घर को नहीं गिराने दिया जायेगा। हम आप के साथ संघर्ष करने के लिए सड़क से संसद तक तैयार हूँ। उपस्थित लोग राजन चमेली चक्रवर्ती पटेल, अरबिद पटेल राधे राम प्रदीप कुमार माता प्रसाद सुनीता देवी किशोरी राम अमित जी (कांग्रेस कमेटी विंड अध्यक्ष) मिटाईलाल आदि सैकड़ो लोग उपस्थिति रहे।
रिपोर्टर–सतीश कुमार

More Stories
Situs Resmi Bejo88 Slot Server Jepang Gacor
Link Slot Bet 200 300 400 Paling Menjanjikan di QQ88 2026
Menang Mudah di BEJO88 Slot Gacor Hari Ini Deposit 5000