December 15, 2025

मुख्यमंत्री ने जनसमस्याओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिये- अजय मिश्रा

Spread the love

मुख्यमंत्री ने जनसमस्याओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिये

 

सम्पूर्ण समाधान दिवस (तहसील दिवस) तथा थाना दिवस को और प्रभावी बनाएं

 

सी0एम0 हेल्पलाइन ‘1076’ का प्रभावी संचालन करने के निर्देश

 

कोरोना काल खण्ड में इस हेल्पलाइन का बेहतर उपयोग करते हुए जरूरतमंदों को राहत उपलब्ध कराने तथा संक्रमण को नियंत्रित करने में काफी मदद मिली

 

ज्यादा से ज्यादा लोग इस सुविधा का लाभ प्राप्त करते हुए अपनी समस्याओं का समाधान करवा सके, इसके दृष्टिगत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए

 

जिस जनपद, तहसील अथवा थाने से अधिक शिकायतें आएं, वहां के सम्बन्धित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए

 

जनसमस्याओं के निस्तारण की स्थिति तथा आवेदक की संतुष्टि के आधार पर जनपद, थाना, तहसील को वर्गीकृत किये जाने के निर्देश