May 15, 2026

मिशन शक्ति अभियान के तहत आज जिला कलेक्ट्रेट सभागार में म्योरपुर ग्राम सभा में किए गए अच्छे कार्यों के लिए म्योरपुर ग्राम प्रधान श्रीमती संगीता जायसवाल जी को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित- एस एम श्रीवास्तव

Spread the love

मिशन शक्ति अभियान के तहत आज जिला कलेक्ट्रेट सभागार में म्योरपुर ग्राम सभा में किए गए अच्छे कार्यों के लिए म्योरपुर ग्राम प्रधान श्रीमती संगीता जायसवाल जी को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित,।। रिपोर्ट एस एम श्रीवास्तव!

सोनभद्र! जनपद में मिशन शक्ति अभियान के तहत अच्छे काम करने वाले ग्राम प्रधानों को प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया गया! इसी क्रम में म्योरपुर ब्लाक मुख्यालय की स्थानीय पंचायत की ग्राम प्रधान श्रीमती संगीता जायसवाल जी को भी उनके जनसेवा के उत्कृष्ठ विकास कार्यों के लिये प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया गया! गांव की बहू और मुखिया को सरकार द्वारा यह सम्मान दिये जाने से ग्राम वासी खुद को गर्वान्वित मेहसूस कर रहे है!
ग्राम प्रधान बनते ही संगीता जी ने त्वरित गति से अनेक सराहनीय काम करते हुये सबका दिल जीत लिया है!
लोग मुक्तकण्ठ से उनकी प्रशंसा कर रहे हैं!
उन्हे जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किये जाने की खबर सोशल मीडिया पर आते ही गांव के बडे़ बुजुर्गो ने उनके लिये हृदय से ढेर सारा आशीर्वाद व शुभकामनायें प्रगट की हैं!
बताते चलें कि उनके जनसेवा और विकास कार्यों मे तन मन धन से सहयोग करने वाले ग्राम पंचायत प्रतिनिधि गणेश जायसवाल जी का योगदान काफी सराहनीय रहा! इनकी समाज के प्रति संवेदनशीलता और ब्यवहार कुशलता की सभी दाद देते हैं! अलग बगल की ग्राम पंचायतों में लोग गणेश जायसवाल के अच्छे कामों की मिसाल देते हैं!
आप दोनों का संयुक्त प्रयास इस गांव में विकास की नयी इबारत लिखेगा! एक नजीर है यह ग्राम पंचायत जिससे दूसरे ग्राम प्रधान भी प्रेरित हो रहे हैं! क्राइम इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो के राष्ट्रीय सलाहकार/कायस्थ समाज के साहित्य प्रतिनिधि एस एम श्रीवास्तव, भाजपा आईटी सेल के अमित रावत दीपक अग्रहरी और मनीष यादव सपा कार्यकर्ता आदि लोगों ने श्रीमती संगीता जायसवाल और गणेश जी को बधाई व शुभकामनायें दी हैं!