सिया राम मिश्र ,संपादक की कलम से ,
उत्तर काशी ( उत्तराखंड ) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने उत्तराखंड में चीन सीमा के समीप हर्षिल में सेना और आईटीबीपी के जवानों के साथ दीवाली का जश्न मनाया । इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि ऊंचाई पर स्थित सुदूर बर्फीले इलाके में काम के प्रति उनका समर्पण देश की मजबूती तो दिखाता है ।
उत्तरकाशी जिले में भारत-चीन सीमा पर 7,860 किमी की उंचाई पर.स्थित हर्षल कैंटोनमेंट इलाके में जवानों को शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री ने 125 करोड़ भारतीयों के भविष्य और सपनों को सुरक्षित करने और लोगों के बीच सुरक्षा और निडरता की भावना फैलाने में भी मदद करने के लिए जवानों की प्रतिबद्धता और अनुशासन की तारीफ की है । सेना प्रमुख जनरल रावत की मौजूदगी में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जिस तरह से दुनिया में उजाला करने के लिए दिया जलता है उसी तरह लोगों के जीवन में निडरता पैदा करने के लिए आप कठिन जीवन जीते हैं । सेना के साथ अपने लम्बे जुड़ाव को याद करते हुए उन्होंने कहा कि अपने कैरियर के शुरुआती जीवन में उन्हें सेना के साथ समय बिताने का मौका मिला था इसलिए वे उनकी जरूरतों को लेकर संवेदनशील हैं ।







More Stories
Ragam Tema Permainan dari Push Gaming
Mengenal Karakter dan Elemen Lokal Rujak Bonanza
Cara Melihat Tren Performa Klub dari Data Pertandingan: Jangan Cuma Lihat Menang atau Kalah