धनतेरस के बाद दीपावली के लिए आज मंगलवार को सुबह पौ-फटते ही नगर की सड़कों पर अनेक अस्थाई दूकानें लग
गई थी । कहीं माला-फूल तो कहीं गणेश-लक्ष्मी , सरस्वती , हनुमानजी की मिट्टी की मुर्तिया चहूंओर बिक्री हो रही थी । मिष्ठान के दुकानों पर भी पाव रखने की जगह नहीं थी । इलेक्टिक झालर बाजार में बिक्री हो रहे थे । हर कोइ अपने आर्थिक सामर्थ के अनुसार खरीदने में व्यस्थ रहा ।
पूजन-अर्चन के लिए लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा , लाई , चुड़ा , बतासा आदि सामानों की खरीदारी की । दीपावली के लिए लोगों ने घरों व प्रतिष्ठानों में झालरों की आकर्षक
सजावट की । इससे संपुर्ण शिव की नगरी काशी , बनारस , वाराणसी झालरों की रोशनी में नहाया हुआ है । आज बुधवार को सुबह से रात्रि तक बाजारों में लोगों की भीड़ हर तरफ देखने को मिली । त्योहार पर पूजन के लिए लोगों ने नया परिधान पहना और आचार्य जी के मंत्रोच्चार के मध्य पुजन संपन्न हुआ ।
दीपावली की पुजा संपन्न होने के बाद दुकान , फैक्ट्री , व परिवार के मुखिया ने अपने से छोटों को आशिर्वाद के साथ मिष्ठान व नगदी दिया सम-उम्र के लोगों ने आपस में गले मिले और मिष्ठान नगदी का आदान प्रदान हुआ ।
महिलाएं एवं लडकियां नये परिधान व ज्वेलरी पहनकर मंदिरों में जाकर दीपदान किया और ईश्वर से प्रार्थना किया की परिवार में माता लक्ष्मी व प्रथम पुज्य गणपति जी की कृपा सदा बनी रहे ।

More Stories
Menang Mudah di BEJO88 Slot Gacor Hari Ini Deposit 5000
JABAR88 Situs Slot Gacor Maxwin Malam Ini Meledak Parah!
Rahasia Server Hoki QQ88 Slot Gacor Hari Ini Gampang Menang Max