*बुन्दा बाँदी पुराना जर्जर मकान गिरा*
वाराणसी चौक थानां क्षेत्र के रानी कुआँ में काफी पुराना जर्जर मकान शुक्रवार की रात्रि हुई बारिश में गिरा जिसमें एक कपड़े की दुकान उसमे रखा सामान दब गया बताया जाता कि वह मकान विपुल कपूर की थी जो तीन मंजिला थी। मगर जर्जर होने के नाते पिछले वर्ष डीएम वाराणसी नगर निगम के सहयोग से दो तल हटा दिया गया मगर निचले तल पर एक दुकान मुकुंद खत्री की थी जिसके कारण उसे एक मंजिला छोड़ दिया गया था।वही भवन स्वामी ने बताया कि रात्रि में अचानक बूंदा बादी से मकान गिर गया। जिसमे उनका तो कोई नुकसान नही हुआ वही दुकानदार का कुछ पुराना खराब टेबुल कुर्सी उसमे दब गया जिसमें किसी प्रकार का कोई जन हानि नही हुई है।

More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
गड्ढे मे फंसकर अनियंत्रित कार रेलवे ट्रैक पर चढ़ी, युवक की मौत-