प्रयागराज : बारात मे विडियो ग्राफी कर रहे फोटोग्राफर की करंट से झुलसकर मौत______
बारात में डीजे पर चढ़कर वीडियोग्राफी कर रहा था, अचानक गले में फंस गया बिजली का तार-
प्रयागराज के मऊआइमा थाना क्षेत्र में बीती रात डीजे के ऊपर खड़े होकर वीडियोग्राफी कर रहा फोटोग्राफर करंट की चपेट में आ गया। इससे वह बुरी तरह झुलस गया। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही बारात में मातम छा गया।
घटना थाना क्षेत्र के सराय रैजोत घुरीपुर गांव की है। यहां से दीपक मौर्य की बारात थाना क्षेत्र के ही सराय खेमपुर गांव गई थी। यहां रात करीब 9 बजे जलपान के पश्चात जब द्वारचार के लिए बाराती डीजे बजाते नहर की पटरी से आगे बढ़े। इसी दौरान थोड़ी दूर जाने के बाद फोटोग्राफर राजेंद्र उर्फ सागर पटेल (27) डीजे के ऊपर चढ़कर वीडियोग्राफी करने लगा। इसी दौरान उपर से गए हाई वोल्टेज विद्युत तार उसके गले में छू जाने से वह करंट की चपेट मे आकर चिपक गया। जब तक लोग कुछ कर पाते मौके पर ही उसकी मौत हो गई|
इसी के साथ ही दो तीन और डीजे सवार हल्का झुलस गए। घटना की जानकारी होते ही बारात में अफरा तफरी मच गई। इसकी जानकारी होते ही बाराती और घराती में मातम छा गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के घर सूचना देते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए रवाना किया। मौके पर पहुंचे परिजनों का जहां रो-रो कर बुरा हाल था। वहीं देर रात सादे ढंग से विवाह संपन्न हुआ। भोर में ही लड़की की विदाई भी हुई। जहां गांव की बारात में घटना के चलते गांव में मातम छा गया। वहीं मौत की जानकारी होते ही सागर पटेल के घर कोहराम मच गया|





More Stories
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-
बसपा महापौर प्रत्याशी सईद अहमद के बड़े बेटे के बाद छोटे बेटे पर भी मामला दर्ज-
50 हजार की इनामी शाइस्ता की तलाश में यू पी एस टी एफ टीम ने धूमनगंज पुलिस संग मारा छापा-