प्रयागराज जनपद में डेंगू बुखार से फिर दो लोगों की असमय मौत हो गई। मरने वालों में एक नर्स का जवान बेटा और दूसरा मुंडेरा के फल-सब्जी व्यापार मंडल के अध्यक्ष का छोटा भाई है।
पहली घटना अशोकनगर की है। यहां की रहने वाली कॉल्विन अस्पताल की नर्स रंजना के 20 वर्षीय बेटे करन की तबियत कुछ दिन पहले खराब हुई। उसे इलाज के लिए कॉल्विन अस्पताल में भर्ती किया गया। जांच रिपोर्ट आनी थी कि बुधवार की देर शाम करन की तबियत गंभीर होने लगी। करन को लेकर परिजन दूसरे निजी अस्पताल जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी सांस रुक गई। गुरुवार को आई करन की जांट रिपोर्ट में डेंगू पॉजिटिव बताया गया है। इधर, फल सब्जी व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतीश कुशवाहा के छोटे भाई 57 वर्षीय के बृजमोहन कुशवाहा की स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल के आइसीयू में मौत हो गई। वह डेंगू पीड़ित थे। परिजनों ने बताया कि बुखार की शिकायत आने के बाद बृजमोहन को कुछ दिन पहले शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालत गंभीर होने के बाद उन्हें पीजीआई के लिए रेफर किया गया। परिजनों ने बृजमोहन को एसआरएन अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां आईसीयू में इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह उनकी मौत हो गई। बृजमोहन मुंडेरा में एक मशहूर मिष्ठान की दुकान के मालिक थे|




More Stories
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-
बसपा महापौर प्रत्याशी सईद अहमद के बड़े बेटे के बाद छोटे बेटे पर भी मामला दर्ज-
50 हजार की इनामी शाइस्ता की तलाश में यू पी एस टी एफ टीम ने धूमनगंज पुलिस संग मारा छापा-