सियाराम मिश्रा
संवाददाता वाराणसी ,
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन से पहले व्यवस्था जांचने-परखने को वाराणसी आए सीएम योगी आदित्यनाथ ने काशीवासियों को 12 नवम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लगभग ढाई हजार करोड़ रुपये की सौगात मिलने की जानकारी दी । साथ ही उन्होंने शहरवासियों से अपील किया कि वे दीपावली पर की गई अपने घरों की सजावट को पीएम के आगमन तक बनाए रखें और तोहफा मिलनें की खुशी में 12 नवम्बर को अपने-अपने घरों पर दीपक जलाकर उत्सव मनाएं । विदित हो कि पीएम बनारस में 10 परियोजनाओं का लोकार्पण व सात का शिलान्यास करेंगे ।
मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस सभागार में अधिकारियों संग पीएम के आगमन को लेकर चल रही तैयारियों की समीक्षा की । उन्होंने ग्रामीण इलाकों के साथ पूरे जनपद में स्वच्छता अभियान के लिए निर्देश दिए । सड़क किनारे डस्टबिन को सड़क से दूर रखने की हिदायत दी । सीएम ने 111,18 करोड़ की लागत से बनी बनारस-बाबतपुर फोरलेन के डिवाइडर पर लगे पेडों को आकर्षक रूप से सजाने को
कहा । योगी ने हल्दिया तक 1380 किलोमीटर जल मार्ग से माल ढुलाई के लिए रामनगर में 2080 करोड़ की लागत से बने देश के पहले आइडब्ल्यूटी मल्टीमाँडल टर्मिनल मार्ग की सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने पर जोर दिया ।



More Stories
Ragam Tema Permainan dari Push Gaming
Mengenal Karakter dan Elemen Lokal Rujak Bonanza
Cara Melihat Tren Performa Klub dari Data Pertandingan: Jangan Cuma Lihat Menang atau Kalah