*डीह बाबा मंदिर पर अखण्ड रामायण रामचरित मानस पाठ का हुआ भव्य समापन*
*डीह बाबा धाम पर भव्य जागरण का आयोजन
*जंसा/-सेवापुरी विकास खण्ड के हाथी डीह(हाथी बाजार)स्थित बगीचे में डीह बाबा मंदिर पर प्रत्येक वर्ष के भाँति इस वर्ष भी भैया दूज के पावन अवसर पर अखण्ड रामचरित मानस के पाठ का आयोजन शुक्रवार को किया गया जिसका भव्य समापन शनिवार को हुआ।बताया जाता है कि हर वर्ष दीपावली के दो दिन बाद पड़ने वाले भैया दूज त्यौहार के पावन अवसर पर समस्त हाथी डीह ग्रामवासियो के सहयोग से डीह बाबा मंदिर पर अखण्ड रामचरित मानस का पाठ करने की परम्परा दशकों पूर्व से होते चली आ रही है।अखण्ड रामचरित मानस पाठ समापन के बाद हवन पूजन का कार्य किया जाता है जिसमे समस्त ग्रामवासी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते है और अपने मनोकामना का मन्नत माँगते है।शनिवार शाम को भव्य जागरण कार्यक्रम का आयोजन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है जिसमे हजारो के संख्या में भक्त गण प्रसाद ग्रहण करते है।इस अवसर पर प्रमुख रूप से संजय सिंह,नीरज सिंह,ओमप्रकाश सिंह,ओमप्रकाश गोस्वामी,छेदी लाल,महेंद्र पांडेय,विनय सिंह,धर्मबीर,शिवम,धीरज मास्टर,शम्मी पटेल सहित सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित रहे।फोटो।




रिपोर्टर – प्रशान्त पाण्डेय

More Stories
купить винтовые сваи
Ragam Tema Permainan dari Push Gaming
Mengenal Karakter dan Elemen Lokal Rujak Bonanza