December 3, 2025

पीएनयू प्रबंध समिति का चुनाव कार्यक्रम घोषित-

Spread the love

वाराणसी/दिनांक 06 अगस्त, 2022 (सू0वि0)

 

*पीएनयू प्रबंध समिति का चुनाव कार्यक्रम घोषित*

 

*अपर जिला मजिस्ट्रेट (नगर) बने चुनाव अधिकारी*

 

वाराणसी। सहायक निबंधक फर्म सोसायटी एवं चिट्स के आदेशानुसार दी प्रभु नारायण यूनियन क्लब के कालातीत प्रबंध समिति के चुनाव कराए जाने हेतु आयुक्त एवं जिलाधिकारी महोदय के अनुमोदन के अनुसार अपर जिलाधिकारी (नगर) गुलाब चंद्र को चुनाव अधिकारी नामित किया गया है।

अपर जिलाधिकारी (नगर)/चुनाव अधिकारी गुलाब चंद्र ने दी प्रभु नारायण यूनियन क्लब के प्रबंध समिति यथा-अध्यक्ष, सचिव तथा 07 अन्य सदस्यों के निर्वाचन का कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 11 एवं 16 अगस्त को प्रातः 11 बजे से सायं 3 बजे तक नामांकन पत्र अपर जिलाधिकारी (नगर) कार्यालय से प्राप्त किया जाएगा। तदनुसार नाम निर्देशन प्राप्त करने की तिथि व समय 11 एवं 16 अगस्त समय पूर्वाहन 11 से अपराह्न 3 बजे तक, नाम निर्देशन पत्रों की जांच 16 अगस्त अपराहन 3 बजे से कार्य समाप्ति तक, नाम निर्देशन वापसी की तिथि 17 अगस्त समय पूर्वाहन 11 से अपराहन 3 बजे तक, निर्वाचन यदि आवश्यक हुआ तो 21 अगस्त को प्रातः 9 से सायं 4 बजे तक, मतगणना 21 अगस्त को समय सायं 5 मतगणना समाप्ति तक। नामांकन पत्र प्राप्त करने तथा नाम निर्देशन वापसी का कार्य अपर जिलाधिकारी ने (नगर) के कार्यालय में होगा। अभ्यर्थी द्वारा अपना नामांकन पत्र अपर जिला मजिस्ट्रेट (नगर) अथवा सहायक निर्वाचन अधिकारी अपर नगर मजिस्ट्रेट (द्वितीय) को उपलब्ध कराया जा सकेगा।