बड़ागॉव वाराणसी ९ नवम्बर — कल रात १० बजे बाजार से घर लौट रहे एक युवक के नरायनपुर गांव के पास दो ञात तथा दो अज्ञात हमलावरों द्वारा चाकूओं से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया । युवक की चीख पुकार सुनकर जबतक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते हमलावर फरार हो गये ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल युवक को दीनदयाल मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया है । ग्रामीणों की सुचना पर पहुंची पुलिस दो अज्ञात हमलावर चाचा ,भतीजा को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है ।
जानकारी के अनुसार बड़ागॉव थानाक्षेत्र के गढ़वां गांव निवासी अंजेश सिंह उर्फ गोलू २२ वर्ष कल रात बीरापट्टी बाजार से घर वापस लौट रहा था की रास्ते में नरायनपुर गांव के पास पहले से घात लगाकर बैठे चाचा,भतीजा विजय गुप्ता और अरूण गुप्ता तथा दो अञात व्यक्ति गोलू को रोककर मारने पीटने लगे तथा चाकू से जानलेवा हमला करते हुये गंभीर रूप से घायल कर दिये । घायल के शरीर में तीन जगह चाकू से चोट के गंभीर निशान हैं । घायल युवक की चीख पुकार को सुनकर आसपास के लोग एकत्रित होने लगे इसी बीच हमलावर वहां से भाग निकले । ग्रामीणों के अनुसार हमले का कारण जमीन संबंधी विवाद बताया जा रहा है ।
रिपोर्टर- कृष्ण मोहन उर्फ बग्गा



More Stories
Ragam Tema Permainan dari Push Gaming
Mengenal Karakter dan Elemen Lokal Rujak Bonanza
Cara Melihat Tren Performa Klub dari Data Pertandingan: Jangan Cuma Lihat Menang atau Kalah