बड़ागॉव वाराणसी ९ नवम्बर — बड़ागॉव थानाक्षेत्र के अहरक( पश्चिमपुर) गांव निवासी लालबहादुर पटेल के घर बुधवार को चोरों ने घर का ताला तोड़कर दस हजार नगदी सहित लगभग ढाई लाख रूपये मुल्य के आभुषण व कीमती सामान चुरा ले गये । सुचना पर पहुंची पुलिस भुक्त भोगी को ही डांटते हुये कोरम पुरा कर वापस लौट गई ।
जानकारी के अनुसार घटना के दिन सुबह ८ बजे लालबहादुर पटेल घर में ताला बंद कर अपने पुरे परिवार के साथ खेत में धान काटने चला गया था जब शाम को वापस लौटा तो देखा की उसके घर का ताला टुटा हुआ था और घर के अंदर रखा गया दो बक्सा और पीतल के बर्तन गायब थे परिवार के द्वारा खोजबीन करने पर गांव के बाहर अरहर के खेत में बक्सा टुटा हुआ मिला तथा उसमे रखा सामान गायब था । बक्स में दस हजार रूपया नगद सहित सोने के आभुषणों में चैन ,अंगुठी ,झुमका ,हार ,बाली एवं चांदी के आभुषणों में करधनी ,ढरकउआ ,पायल ,बिछिया और कीमती कपड़े चोरों के हाथ लगे हैं । क्षेत्र मे हो रहे लगातार चोरी की घटनाओं से जनमानस में दहशत व्याप्त है ।
रिपोर्टर- कृष्ण मोहन उर्फ बग्गा

More Stories
किसी को देखते ही उसके भीतर छिपी मंशा को जान लेना, हम कितने बड़े भ्रम में-
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को बड़ा झटका-
अचानक गायब हुआ अतीक पर गोलियां बरसाने वाले शूटर लवलेश का परिवार, घर पर लगा ताला-