October 25, 2026

चौरी चौरा गोरखपुर में डिक्की का ताला तोड़ कर रुपये चोरी!

Spread the love

डिक्की का ताला तोड़ कर रुपये चोरी!
सं०हि०फुटहवाइनार/चौरीचौरा थाना क्षेत्र के महुआबारी निवास पिंकी जायसवाल पत्नी बलिराम जायसवाल की मोटरसाइकिल डिक्की में रखा 49 हजार रुपये चोरों ने ताला तोड़ कर चोरी कर लिया! सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर समाचार लिखे जाने तक पूछताछ कर रहे रही है!पिंकी देवी ने बताया कि वह अपने पति संग खेत बैनामा कराने के लिए तहसील आयी थी! पंजाब नेशनल बैंक के चौरीचौरा शाखा से 49 हजार रुपये व पासबुक, पैनकार्ड, आधार कार्ड, फोटो, व अन्य कागजात सहित अन्य कागजात एक झोले में रखकर मोटरसाइकिल की डिक्की में रखा गया था! मोटरसाइकिल तहसील परिसर में खड़ी थी! जहाँ से डिक्की तोड़ कर झोला सहित कागजात व रुपये निकाल लिया गया!