December 9, 2025

गैगस्टर एक्ट के अभियुक्त की सम्पत्ति की गयी जब्त-

Spread the love

*प्रेस नोट थाना खोराबार जनपद गोरखपुर दिनांक 06.08.2022*

 

*गैगस्टर एक्ट के अभियुक्त की सम्पत्ति की गयी जब्त*

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक नगर के मार्ग दर्शन में तथा क्षेत्राधिकारी कैण्ट के नेतृत्व में, जनपद में अपराध व अपराधियो पर रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत मु0अ0सं0-147/21 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर के अभियुक्त तनवीर अहमद खान पुत्र वसीउल्लाह खान निवासी हुमायूपुर उत्तरी साहिदाबाद थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर की सम्पत्ति जब्त करने हेतु प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह द्वारा रिपोर्ट जिलाधिकारी महोदय को प्रेषित की गयी । सम्पत्ति जब्त करने की रिपोर्ट पर मा0 न्यायालय जिलाधिकारी गोरखपुर महोदय के वाद संख्या 2338/2022 सरकार बनाम तनवीर खान धारा 14(1) गिरोहबन्द एवं असामाजिक क्रिया कलाप अधिनियम 1986 के तहत सम्पत्ति जब्त करने का आदेश पारित हुआ। आदेश के अनुपालन में तहसीलदार गोरखपुर व पुलिस टीम के इमदाद में अभियुक्त तनवीर खान उपरोक्त की पैशन प्रो मो0सा0 नं0 UP 53 AW 6713 व रायल इनफिल्ड क्लासिक बुलेट मो0सा0 नं0 UP 53 CE 7617 को जब्त किया गया ।

 

*गैंगेस्टर एक्ट कअभियुक्त का नाम पताः-*

तनवीर खान पुत्र वसीउल्लाह खान निवासी हुमायूपुर उत्तरी जाहिदाबाद थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर

 

*जब्ती का दिनांक व स्थानः-*

दिनांक 06.08.2022 स्थान हुमायुपुर उत्तरी साहिदाबाद थाना गोरखनाथ गोरखपुर

 

*जब्त सम्पत्ति का विवरण –*

1. पैशन प्रो मोटरसाइकिल

2. रायल इनफिल्ड क्लासिक बुलेट

 

*अपराधिक इतिहासः-*

*तनवीर खान पुत्र वसीउल्लाह खान निवासी हुमायूपुर उत्तरी जाहिदाबाद थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर*

I. मु0अ0सं0-778/19 धारा-419,420,467,468,471,465,474,120बी भादवि थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

II. मु0अ0सं0-147/21 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

 

*सम्पत्ति जब्त करने वाले अधिकारी/कर्मचारीगण*

1. वीरेन्द्र कुमार गुप्ता तहसीलदार, सदर गोरखपुर।

2. नरेन्द्र कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना खोराबार, गोरखपुर ।

3. हे0कां0 कौशल कुमार यादव थाना खोराबार जनपद गोरखपुर।

4. कां0 पिन्टू प्रसाद थाना खोराबार जनपद गोरखपुर