May 9, 2026

काफी दिनों से थाना चौक पर खड़े लावारिस वाहनों को उनके वाहन स्वामियों को सुपुर्द किया गया-

Spread the love

*थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी*

 

*काफी दिनों से थाना चौक पर खड़े लावारिस वाहनों को उनके वाहन स्वामियों को सुपुर्द किया गया*

 

श्रीमान पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी महोदय द्वारा लावारिस माल के निस्तारण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रीमान पुलिस उपायुक्त ज़ोन काशी महोदय तथा श्रीमान अपर पुलिस उपायुक्त ज़ोन काशी महोदय के निर्देश के क्रम में थाना स्थानीय पर काफी दिनों से लावारिस हालत में खड़े 18 में से 12 दोपहिया वाहनों का इंजन नंबर, चेसिस नंबर के माध्यम से तथा विभिन्न स्रोतों व ई चालान एप तथा वाहन कंपनियों से संपर्क करने के बाद उनके वाहन स्वामियों का पता किया गया जिसके बाद उनके पते पर आरक्षी को भेज कर सत्यापन कराया गया जिसके पश्चात आज दिनांक 16/01/2023 को 04 वाहन स्वामियों के थाना स्थानीय पर उपस्थित होने के उपरांत वाहन संबंधित सभी दस्तावेजों के परीक्षण करने के बाद श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध महोदय के आदेश से वाहन स्वामियों को उनके वाहन को सुपुर्द किया गया,शेष वाहन स्वामियों के आने पर उनके वाहन उनको सुपुर्द किए जायेंगे , अपने अपने वाहनों को पाकर वाहन स्वामियों ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कमिश्नरेट पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया

 

*वाहन व वाहन स्वामियों का विवरण*

1. UP65DJ1829 संतोष कुमार पुत्र लल्लू ग्राम / पोस्ट बेलवा थाना फूलपुर वाराणसी

2.UP65V1052 रत्नेश तिवारी

3.UP65CZ9575 मनोज सेठ

4.UP65BS5865 आनंद भंडारी

 

*अभियान में सहयोग करने वाली वाली टीम*

1. उप निरीक्षक नवीन कुमार चतुर्वेदी

2.मुख्य आरक्षी चंद्र बली निराला

3.आरक्षी आशीष कुमार पांडेय

4.आरक्षी शशि कांत सिंह