दुमका:-(झारखंड)
===========
*कई लम्बित मांगों के समर्थन में विद्यालय रसोईया संघ की जिला-कमिटी का नारा-प्रदर्शन*
🔹️ झारखंड राज्य विद्यालय रसोईया संघ की दुमका जिला इकाई ने शनिवार को अपने बैनर तले किया नारा-प्रदर्शन । जिसमें मुख्यमंत्री के नाम 15 सूत्री मांग पत्र को जिला शिक्षा अधीक्षक को सौंपा ।
🔹️ संघ के जिला सचिव भुंडा बास्की के द्वारा रखे मांगों में
● पेंशन लागू करने के बाद ही रसोईया को सेवानिवृत करने ,
● शारीरिक रूप से सक्षम रसोईया को ही विद्यालय का एम.डी.एम.बनाने का कार्य देने
● मानदेय बकाया को एरियर के साथ एकमुश्त भुगतान करने
● केरल के तर्ज पर प्रतिदिन 400/- रू0 मजदूरी के हिसाब से भुगतान करने
● बिहार की तराज पर जीवन बीमा योजना का लाभ देने
● रसोईया को 10 महीने के स्थान पर 12 महीने का मानदेय भुगतान करने
● संयोजिका को भी एम.डी.एम.कर्मी का मान्यता देकर मानदेय लागू करने
● रसोईया को नियुक्ति पत्र व ड्रेस कोड प्रदान करने
● शिक्षा विभाग द्वारा e-श्रमिक पोर्टल पर रसोईया का रजिस्ट्रेशन कराने
● रसोईया की मृत्यु पर परिवार को 5 लाख की अनुदान राशि देने आदि की मांगें मुख्य रूप से शामिल हैं ।
🔹️ रैली में मौके पर रसोईया संघ के प्रतिनिधिगण व सैकड़ों की संख्या में जिले भर की रसोईया मौजूद थीं ।
सुशील झा , दुमका

More Stories
रविवार शाम झारखंड में जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में दो समुदायों के बीच हुई नारेबाज़ी और पथराव के बाद हालात तनावपूर्ण- कौशिक वगाड़िया
झारखंड के चतरा में पुलिस मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर-
झारखंड में दरिंदगी की सारी हदें पार, महिला को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया, जूते चप्पलों से पीटा-