December 15, 2025

एस.डी.ओ.के आदेश के बावजूद भी जमीन पर बलपूर्वक कब्जा का मामला- सुशील झा

Spread the love

दुमका :-(झारखंड)

– – – – – – – – – – – –

*एस.डी.ओ.के आदेश के बावजूद भी जमीन पर बलपूर्वक कब्जा का मामला*

⏸ जिले के सरैयाहाट थानाक्षेत्र के मंडलडीह गाँव के झारखंड मोड़ में मालिकाना हकधारी नागेश्वर गोप के 01.14 डि0 की जमाबन्दी जमीन को वहीं के कुछ लोगों के द्वारा जबरन हड़पकर उसपर बनाया जा रहा है मकान ।

 

⏸ नागेश्वर गोप के सभी पुख्ता सबूतों एवं मालिकाना हक के कागजातों पर संज्ञान लेते हुए दुमका के एस.डी.ओ.ने सरैयाहाट के अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी को 5 अक्टूबर तक के लिए अवैध निर्माण को स्थगित करने का दिया था आदेश ।

 

⏸ फिर भी , एस.डी.ओ.के आदेश की अवहेलना के साथ बेखौफ कब्जाकारी का अवैध निर्माण कार्य चलता रहा । एवं नागेश्वर गोप को दी जाती रही जान से मारने की धमकी । जिससे भयभीत होकर नागेश्वर गोप ने पुनः की शिकायत ।

 

⏸ अंततः 6 अक्टूबर को अनुमंडल के राजस्व न्यायालय ने अगले आदेश तक के लिए उक्त विवादित जमीन पर अवैध निर्माण के कार्य को स्थगित रखने एवं शांति बनाए रखने के लिए सरैयाहाट के थाना प्रभारी को दिया निर्देश ।

 

 

सुशील झा