*अपहरण के वांछित अभियुक्त को सरायइनायत की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा*
सरायइनायत प्रयागराज।सरायइनायत की पुलिस द्वारा अपहरण के अभियोग में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।जानकारी के अनुसार दर्ज मुकदमे मामले से जुड़े अपहृता को सोमवार को ही विवेचक दरोगा द्वारा सकुशल बरामद कर लिया गया था।पुलिस आयुक्त प्रयागराज रमित शर्मा द्वारा मुकदमे से जुड़े वांछित/वारन्टी अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु दिए गये कड़े निर्देश के अनुपालन में सरायइनायत थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय के नेतृत्व में चौकी प्रभारी हनुमानगंज आशुतोष दीक्षित अपने अन्य हमराही सिपाही के साथ थाने में दर्ज मुकदमा 301/22 से जुड़े अपहृता के सकुशल बरामद करने के बाद अपहरण करने वाले अपराधी की तलाश में लगा दबिश व तलास में जुटे थे। इसीबीच आज मुखबीर से वांछित अभियुक्त आरोपी रविशंकर पुत्र शिव प्रसाद तिवारी उम्र करीब 40 वर्ष निवासी उत्तरीकोटवा थाना सरायइनायत प्रयागराज मूल पता माता प्रसाद पुरवा बरौत की हबूसा मोड़ क्षेत्र में होने की सटीक सूचना मिली।मुकदमे की विवेचना कर रहे चौकी प्रभारी हनुमानगंज अपने तलाश पुलिस टीम के साथ घेराबंदी करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।जानकारी के अनुसार पुलिस ने गिरफ्तार जगह से आरोपी को पकड़ कर थाना सरायइनायत पर ले आयी जहा आगे की विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर दिया।





More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-