April 30, 2026

अपने भाई को लाठी डन्डा से मारपीट कर हत्या कर देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार-

Spread the love

प्रेस विज्ञप्ति थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर दिनांक 07.07.2022

अपने भाई को लाठी डन्डा से मारपीट कर हत्या कर देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के आलोक मे, पुलिस अधीक्षक उत्तरी जनपद गोरखपुर के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा मय फोर्स के आज दिनांक 07.07.2022 को अपने ही भाई को लाठी डन्डा से मारकर हत्या करने के संबन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0 232/22 धारा 304 भादवि से संबन्धित अभियुक्त सुरेन्द्र पुत्र मोहित निवासी ग्राम जैनपुर टोला भगवानपुर थाना गुलरिहा गोरखपुर उम्र करीब 40 वर्ष को आज दिनांक 07.07.2022 समय 12.115 बजे मन्दिर बाजार जैनपुर थाना गुलरिहा गोरखपुर से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
पूछताछ विवरण- दिनांक 20.06.2022 को वादिनी मुकदमा किरन पत्नी रामरतन निवासी ग्राम जैनपुर टोला भगवानपुर थाना गुलरिया गोरखपुर ने अपने पति पर जानलेवा हमला कर गाली गुप्ता देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए उसे मौत के घाट उतारने के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 232/22 धारा 304 भादवि0 पंजीकृत करायी थी जिसके सम्बन्ध में की गयी विवेचनात्मक कार्यवाही से अभियुक्त सुरेन्द्र पुत्र मोहित निवासी ग्राम जैनपुर टोला भगवानपुर थाना गुलरिहा गोरखपुर उम्र करीब 40 वर्ष को दिनांक 07.07.2022 को पुलिस हिरासत में लिया गया । अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा रहा है ।

गिरफ्तार किये गये अभियुक्त का नाम व पताः-
सुरेन्द्र पुत्र मोहित निवासी ग्राम जैनपुर टोला भगवानपुर थाना गुलरिहा गोरखपुर उम्र करीब 40 वर्ष ।

गिरफ्तारी के अभियोग का विवरणः-
मु0अ0सं0 232/22 धारा 304 भादवि0 थाना गुलरिहा गोरखपुर

गिरफ्तारी का दिनांक, समय व स्थान-
दिनांक 07.07.2022 समय 12.15 बजे स्थान- मन्दिर बाजार जैनपुर थाना गुलरिहा गोरखपुर

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार बाजपेयी थाना गुलरिहा गोरखपुर
2. उ0नि0 संजय कुमार सिंह थाना गुलरिहा गोरखपुर
3. हे0का0 संग्राम पासवान थाना गुलरिहा गोरखपुर
4. का0 मिथिलेश थाना गुलरिहा गोरखपुर