अधिवक्ता को घायल कर बंदूक लूटने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार।
मेजा प्रयागराज। मेजा थाना अंतर्गत गोसौरा गांव में अधिवक्ता पर हुए हमले का एक आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बता दें कि जमीनी विवाद में गोसौरा गांव मे अधिवक्ता दिवाकर तिवारी पर जानलेवा हमला हुआ था। जिसको लेकर बुधवार को अधिवक्ताओं ने मेजा तहसील में प्रदर्शन करते हुए जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। वहीं बीते बुधवार शाम को थाना प्रभारी मेजा धीरेन्द्र सिंह, दारोगा प्रभु नारायण यादव, हेड कांस्टेबल अरविन्द चौबे, संजय तिवारी, संजय पाण्डेय ने एक आरोपी शुभम यादव उर्फ सत्या पुत्र श्याम लाल यादव निवासी पकरी सेवार, थाना मेजा को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी मेजा धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर लूटी गई लाइसेंसी बंदूक टूटी हालात में बरामद किया गया।

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-