महाराष्ट्र पंढरपुर अखिल भारतीय श्री नामदेव छीपा समाज महासभा समिति कोटा (पंजीकृत)एवम समस्त शिम्पी समाज बहुउदेशिय समाजोन्नती संस्था द्वारा पंढरपुर अधिवेशन के पोस्टर का किया विमोचन – विजय परमार
सिरोही मोहब्बत नगर में 26 वा वार्षिकोत्सव बड़े हर्षोल्लास पूर्वक सम्पन्न हुआ- विजय परमार
क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो द्वारा रखी गयी बैठक हुई संम्पन्न – विजय परमार
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –

वाराणसी। इन दिनों शहर में जहां कोरोना तेजी से बढ़ रहा है तो वहीं मरीजों की संख्या में भी इजाफा होता दिखाई दे रहा है। मरीजों की संख्या लगभग 423 के ऊपर पहुंच गयी है। ऐसे में आजकल डॉक्टरों के लिए मरीजों की देखभाल करने में कुछ समस्याएं सामने आ रही हैं। इस बात को सुनकर चौंकिए नहीं, दरअसल मामला ये है कि आधा दर्जन वीआईपी मरीज की तीमारदारी में पूरा अमला लगा हुआ है, जिसकी वजह से वो सामान्य कोरोना मरीजों के साथ ही डॉक्टरों को भी खासा परेशानियों का सामना इन दिनों करना पड़ रहा है।
बता दें कि कोरोना मरीजों के लिए दीन दयाल राजकीय अस्पताल, ईएसआई अस्पताल, आयुर्वेदिक औषधालय और बीएचयू के अस्पताल में व्यवस्था की गयी है। लेकिन इन दिनों आधा दर्जन वीआईपी मरीजों को लेकर नेता सहित सत्ताधारियों के फोन आ रहे हैं, जिसके कारण पूरा अमला उनके तीमारदारी में लगा हुआ। वहीं अन्य मरीजों को परेशानी हो रही है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि कोरोना वार्ड में भर्ती एक मरीज जो आईएएस की तैयारी कर रहा उसके लिए पुणे से संघ कार्यालय से फोन आ रहा तो वहीं दूसरी तरफ दूसरे मरीज के लिए महेन्द्र नाथ पांडे का फोन आ रहा है। इतना ही नहीं नगर पालिका के बड़े अधिकारी का भी फोन मरीज के लिए आ रहा है। अब यहां डॉक्टरों के लिए बड़ी समस्या ये है कि पूरा का पूरा अमला ही इन वीआईपी मरीजों की तीमारदारी में लगा हुआ है तो डॉक्टरों को भी उनके पीछे ही लगे रहने को कहा गया है जिससे कि अन्य मरीजों सहित डॉक्टरों को भी समस्याओं को झेलना पड़ रहा है।
More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ