October 23, 2026

Up लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने एपीएस भर्ती-2013 की परीक्षा निरस्त कर दी- अजय मिश्रा

Spread the love

*उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग*

Up लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने एपीएस भर्ती-2013 की परीक्षा निरस्त कर दी है। एपीएस-2010 की तरह इस भर्ती में भी अभ्यर्थियों को नियमावली का उल्लंघन करते हुए शॉर्ट हैंड में आठ फीसदी तक की गलती पर छूट दी गई थी। आरोप लग रहे थे कि इसकी आड़ में कुछ अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाया जा रहा है। ऐसे में आयोग ने इस भर्ती के तहत अब तक हुई दो चरणों की परीक्षा निरस्त कर दी।

 

भर्ती परीक्षा तीन चरणों में होनी है, जो अब दोबारा आयोजित की जाएगी। एपीएस-2013 के लिए जितने अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे, सभी को दोबारा शामिल होने का मौका दिया जाएगा, भले ही वे ओवरएज हो चुके हों। परीक्षा का कार्यक्रम जल्द ही जारी किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया अगले छह माह में पूरी कर ली जाएगी। पहले चरण में सामान्य अध्ययन एवं हिंदी की लिखित परीक्षा, दूसरे चरण में शॉर्ट हैंड एवं टाइप टेस्ट और तीसरे चरण में कंप्यूटर ज्ञान की परीक्षा होगी। इसके बाद अंतिम चयन परिणाम जारी किया जाएगा।