June 5, 2026

UP मे नहीं दिखा रमजान का चांद पहला रोजा शुक्रवार:चाँद की दीदार के लिए आसमान में लगी रहीं निगाहें-

Spread the love

*UP मे नहीं दिखा रमजान का चांद पहला रोजा शुक्रवार:चाँद की दीदार के लिए आसमान में लगी रहीं निगाहें!*

 

*(शीतल निर्भीक)*

लखनऊ।रमजान का चांद बुधवार को नहीं दिखाई दिया। वहीं शिया चांद कमेटी भी चांद न दिखने का एलान किया।

 

रमजान उल मुबारक का चांद बुधवार को नहीं दिखाई दिया।पहला रोजा अब शुक्रवार को रखा जाएगा। रमजान का चांद दिखने के बाद शुरू होने वाली विशेष नमाज-ए-तरावीह से इबादतगाहें गुरुवार काे रोशन हाेंगी। मरकजी चांद कमेटी ने रमजान का चांद न दिखने का एलान किया।

 

कमेटी के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने बताया कि रमजान का चांद बुधवार को नहीं दिखाई दिया। वहीं शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष माैलाना सैफ अब्बास नकवी ने भी चांद न दिखने का एलान किया। उन्होंने कहा कि पहला रोजा शुक्रवार को रखा जाएगा। इसके अलावा इदारा शरिया हिलाल कमेटी के अध्यक्ष मौलाना अबुल इरफान मियां फिरंगी महली ने रमजान का चांद न होने एलान किया।