RTI: सरकार कर रही IAS आईपी पाण्डेय पर कार्यवाही
नियुक्ति विभाग द्वारा एक्टिविस्ट डॉ नूतन ठाकुर को आरटीआई में दी गयी सूचना के अनुसार प्रदेश सरकार आईएएस अफसर आईपी पाण्डेय के खिलाफ कार्यवाही कर रही है.
नूतन ने आईपी पाण्डेय द्वारा उपाध्यक्ष, केडीए पद पर नियुक्ति के लिए पैसे के लेनदेन के कथित गंभीर भ्रष्टाचार/कदाचार के संबंध में मुख्यमंत्री से शिकायत की थी तथा आरटीआई में इस शिकायत पर की गयी कार्यवाही की जानकारी मांगी थी.
इस पर नियुक्ति अनुभाग-5 के जन सूचना अधिकारी ओ पी त्रिपाठी ने बताया है कि एसपी एसटीएफ द्वारा उपलब्ध करायी गयी जाँच आख्या दिनांक 22 मई 2020 में दोषी पाए जाने पर आईपी पाण्डेय के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही प्रक्रिया में है. अंतिम निर्णय होने तक आरटीआई एक्ट की धारा 8 के तहत सूचना उपलब्ध नहीं करायी जा सकती है.
नूतन ने कहा था कि एसटीएफ द्वारा इस प्रकरण में थाना विभूतिखंड में दर्ज मुकदमे को देखने से स्पष्ट है कि मामले में श्री पाण्डेय की स्पष्ट भूमिका है क्योंकि पैसे का सारा लेनदेन उन्ही की पोस्टिंग के लिए हुआ था. अतः उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाए.
संलग्न- आरटीआई उत्तर
डॉ नूतन ठाकुर
# 09415534525

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-