PDA के विवाह घरों को पांच वर्ष के लिए किराए पर ले सकते हैं, टेंडर में अधिक बोली लगाने वालों को मिलेगा मौका-
प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने अपनी आय बढ़ाने के लिए नई पहल की है। पीडीए की ओर से तैयार किए गए विवाह घरों को किराए पर दिया जाएगा। गेस्ट हाउस को किराए पर देने के लिए टेंडर निकाला जाएगा। अधिक बोली लगाने वालों यानी सबसे अधिक धनराशि की निविदा डालने वाले के नाम टेंडर जारी किया जाएगा|
प्रयागराज के चार स्थानों पर है पीडीए का विवाह घर : पीडीए की ओर से चार विवाह घर तैयार किया गया है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण की ओर से कालिंदीपुरम, त्रिवेणीपुरम झूंसी, वोट क्लब और त्रिवेणी पुष्प नैनी में विवाह घर बनाया गया है। लोगों को शादी विवाह व अन्य सामूहिक आयोजनों के लिए सस्ते दामों पर उपलब्ध कराया जाता है। लोगों की आय बढ़ सके और बेहतर तरीके से इन विवाह घरों की देखरेख हो सके, इसके लिए पीडीए की ओर से इन विवाह घरों को किराए पर दिए जाने की व्यवस्था शुरू की गई है। इन्हें किराए पर देने के लिए एक सप्ताह के भीतर टेंडर निकाल दिया जाएगा। एक विवाह घर को पांच वर्ष के लिए किराए पर दिया जाएगा|
दो विवाह घरों का निकाला जा चुका है टेंडर : प्रयागराज विकास प्राधिकरण की ओर से किराए पर विवाह घरों को देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कालिंदीपुरम और त्रिवेणीपुरम में बने विवाह घरों को किराए पर देने के लिए टेंडर निकाला जा चुका है। इससे प्रयागराज विकास प्राधिकरण को बेहतर आय अर्जित होगी|
क्या कहते हैं पीडीए के विशेष कार्य अधिकारी : पीडीए के विशेष कार्य अधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि प्रयागराज विकास प्राधिकरण की ओर से विवाह घरों को किराए पर देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शहर में चार विवाह घर बनाए गए हैं। इस में से दो को किराए पर देने के लिए टेंडर निकाला जा चुका है। दो के लिया टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाएगी|





More Stories
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-
बसपा महापौर प्रत्याशी सईद अहमद के बड़े बेटे के बाद छोटे बेटे पर भी मामला दर्ज-
50 हजार की इनामी शाइस्ता की तलाश में यू पी एस टी एफ टीम ने धूमनगंज पुलिस संग मारा छापा-