October 31, 2026

NEET सॉल्वर गैंग के मुख्य सदस्य KGMU के अंतिम वर्ष के छात्र मऊ निवासी ओसामा शाहिद के जेल से बेल पर छूटने का प्रायस हुआ विफल- अजय मिश्रा

Spread the love

*NEET solver gang update :: Varanasi*

NEET सॉल्वर गैंग के मुख्य सदस्य KGMU के अंतिम वर्ष के छात्र मऊ निवासी *ओसामा शाहिद* के जेल से बेल पर छूटने का प्रायस हुआ विफल।

कमिशनरेट पुलिस द्वारा एक और मुक़दमा गैंग के 8 सदस्यों के खिलाफ पंजीकृत किया गया है ।

झांसी के व्यक्ति के द्वारा अपने बेटे के साथ हुए धोखाधड़ी के मामले में कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया ।

उसके बेटे को एक कोचिंग संस्थान से पढ़ाई करते समय गैंग के द्वारा पैसे लेकर मेडिकल सीट दिलाने का झांसा दिया गया था ।

*PK उर्फ नीलेश* है इस गैंग का मास्टर माइंड। इसके खिलाफ NBW कोर्ट के द्वारा पहले से ही जारी किया गया है।

सॉल्वर गैंग का जाल उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक एवं त्रिपुरा तक फैला हुआ है ।

 

इस *अंतर राज्यीय गैंग* की कमर तोड़ने का काम वाराणसी पुलिस द्वारा लगातार जारी है ।

अभी हाल में ही 16 कैंडिडेट्स जो इस गैंग के संपर्क में थे, को नोटिस जारी कर बयान देने हेतु बुलाया गया है ।

आज पुनः न्यायलय द्वारा ताज़ा मामले में ओसामा शाहिद न्यायिक रिमांड की मांग विवेचक द्वारा की गई ।

न्यायलय द्वारा दो व्यक्तियों की तलबी जारी किया । ओसामा शाहिद और विकाश कुमार CJM न्यायलय में तलब ।

CP Varanasi