October 2, 2026

NEET सॉल्वर गैंग अपडेट-

Spread the love

*NEET solver gang update:::*

 

 

थाना सारनाथ के मु०अ०सं० 405/21 धारा 419/ 420/ 467/ 468/ 471/ 34 भा0द0वि0 से सम्बंधित वांछित अभियुक्त *वीरेंद्र कुमार वर्मा पुत्र संतराम वर्मा निवासी ग्राम -मेदायें, थाना परसरामपुर जिला बस्ती* तथा *हाल पता – 40 अवध विहार इंदिरा नगर जनपद लखनऊ* को क्राइम ब्रांच, कमिश्नरेट वाराणसी और थानाध्यक्ष सारनाथ की संयुक्त पुलिस टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर चंद्रा चौराहे के पास क्रासिंग से दिनांक 22-12-2021 की रात्रि 23:30 बजे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। जिसके पास से NEET परीक्षा के कैंडिडेट के शैक्षिक प्रमाण पत्र, एडमिट कार्ड, ओएमआर शीट, आधार कार्ड, थंब इंप्रेशन, कूटरचित फोटोग्राफ़ तथा अन्य परीक्षाओं से संबंधित दस्तावेज आदि बरामद हुए।

 

बरामद दस्तावेजों के सम्बंध में पकड़े गए अभियुक्त वीरेंद्र कुमार वर्मा ने पूछताछ में बताया कि वह 2016 में द्वारका दिल्ली में बीएएमएस की परीक्षा में सालवर के रूप में परीक्षा देते हुए अन्य अभियुक्त गणों के साथ गिरफ्तार हुआ था तथा वर्ष 2021 में PET परीक्षा के प्रश्न पत्र वायरल करने में एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार कर जौनपुर से जेल भेजा गया।

 

वीरेंद्र ने बताया कि वह अपने साथ काम करने वाले डॉक्टर अफ़रोज़ के बेल के लिए आया हुआ था तथा यहां से बिहार भागने के फिराक में था।

 

इस साल भी मैंने कई लोगो का काम लिया था लेकिन PET परीक्षा 2021 में ANSWER KEY आउट करने के कारण मुझे 26 अगस्त को STF और जौनपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

 

मैं 08/09/21 को जेल से छूटकर आया तो NEET नीट परीक्षा में सिर्फ 3 दिन बचे थे इसलिये वर्ष 2021 में सिर्फ एक ही सॉल्वर को परीक्षा में बैठा पाया था। NEET कैंडिडेट अंकुर राय की जगह देवी प्रसाद रॉय को बैठाया था जो आजमगढ़ का रहने वाला है।

 

 

अभियुक्त वीरेंद्र कुमार वर्मा को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेजने हेतु न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।