April 26, 2026

Neet गैंग के विरुद्ध थाना सारनाथ में पंजीकृत 3 मुकदमे

Spread the love

Neet गैंग के विरुद्ध थाना सारनाथ में पंजीकृत 3 मुकदमे (1) मु०अ०सं० 405/21 धारा 419/ 420/ 467/ 468/ 471/ 34 IPC एवं (2) मु०अ०सं० 519/21 धारा 419/ 420/ 467/ 468/ 471/ 34/ 504/ 506 IPC एवं (3)14/22 धारा 406/ 419/ 420/ 467/ 468/ 471/ 34 IPC थाना में वांछित एवं पुरस्कार घोषित अभियुक्त *डॉक्टर अफरोज अहमद* पुत्र सलाउद्दीन खान निवासी नई बाजार पुरवा थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर मूल निवासी- ग्राम नचौरी, थाना गैंसड़ी, बलरामपुर *हाल पता* फ्लैट नंबर 305 गुडलक स्क्वायर अपार्टमेंट, कैसरबाग लखनऊ को आज दिनांक 15-03-2022 को समय 02:30 am पर सर्विलांस सेल और सारनाथ पुलिस टीम ने सिंहपुर बाईपास के पास से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। अभियुक्त के कब्जे से नीट परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी के मूल शैक्षिक दस्तावेज आदि बरामद हुआ।
पूछताछ में बताया कि वर्ष 2010-11 के सत्र में कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में एडमिशन लिया तथा सत्र 2017-18 में पास आउट हुआ वर्ष 2019 में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से मेडिकल ऑफिसर के पद पर चयन हुआ। वर्तमान में लखनऊ के दाउदनगर पीएचसी एवं मोहनलालगंज सीएचसी में बतौर चिकित्सा अधिकारी कार्यरत था। पत्नी डॉक्टर शिफा खान वर्ष 2020 में डॉक्टर शिफा खान से निकाह हुआ जो कि लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में कार्यरत थी। डॉक्टर ओसामा और नीलेश @ पी के आदि से संपर्क वर्ष 2018-19 में लखनऊ आने पर हुआ। वर्ष 2021 में नीट परीक्षा में 4 कैंडिडेट को सॉल्वर बैठाकर पास कराने का काम लिया था। दिनांक 12- 09- 2021 को नीट परीक्षा वाले दिन सॉल्वर जुली और गैंग के अन्य मेंबर के पकड़े जाने पर नेपाल भाग गया था बाद में हिमांचल प्रदेश, दिल्ली तथा अपनी ससुराल अमेठी में स्थान बदल बदल कर छिप कर रह रहा था तथा हाईकोर्ट से एंटीसिपेटरी बेल पाने का प्रयास कर रहा था परंतु आज पुलिस टीम द्वारा पकड़ा गया।
गहराई से पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि एमबीबीएस में चयन सीपीएमटी परीक्षा के माध्यम से वर्ष 2010 में हुआ था, काउंसलिंग के समय ही अज्ञात व्यक्ति द्वारा शिकायत की गई कि मेरा सिलेक्शन फर्जी तरीके से सॉल्वर बैठाकर हुआ है जिस पर जांच के बाद थाना स्वरूप नगर कानपुर नगर में मुकदमा दर्ज हुआ था इसी शिकायत और मुकदमे की जांच के कारण मेरी इंटर्नशिप रुक गई थी बाद में 2017 में मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लग जाने के बाद इंटर्नशिप पूरी हुई थी।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध दर्ज अन्य मुकदमों के बारे में जानकारी की जा रही है एवं पूछताछ में आए तथ्य को विवेचना में सम्मिलित कर अन्य शामिल अभियुक्त गणों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। अभियुक्त को वास्ते न्यायिक अभिरक्षा माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जिला कारागार रवाना किया जाएगा।

*पुलिस टीम*
Si सूरज कुमार तिवारी थाना चेतगंज Si राज कुमार पाण्डेय क्राइम ब्रांच
Si अखिलेश वर्मा थाना सारनाथ
Si विकास मिश्रा थाना चेतगंज
का० डेविड थाना सारनाथ
का० संतोष यादव सर्विलांस सेल
का०अनुग्रह वर्मा सर्विलांस सेल