October 22, 2026

NCERT के स्लेबस को लागू करने का प्रस्ताव मंजूर-

Spread the love

*NCERT के स्लेबस को लागू करने का प्रस्ताव मंजूर..*

 

मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि कैबिनेट बैठक में NCERT के स्लेबस को लागू करने का प्रस्ताव मंजूर हुआ है. यूपी में खेल विकास प्राधिकरण की स्थापना होगी.

 

*परिवहन विभाग में स्क्रैप पॉलिसी को मंजूरी..*

 

परिवहन विभाग में स्क्रैप पॉलिसी को लागू करने की मंजूरी मिल गई है. अब यूपी में 15 साल पुराने वाहनों को हटाया जाएगा.

 

*पर्यटन नीति को कैबिनेट की मंजूरी..*

 

जयवीर सिंह ने बताया कि पर्यटन नीति को कैबिनेट की मंजूरी मिली है. एनएच रायबरेली, डलमऊ, फतेहपुर का विस्तार होगा. NH रायबरेली, डलमऊ,फतेहपुर मार्ग के लिए 465 करोड़ का इंतजाम किया गया है. अयोध्या में 465 करोड़ रुपये से 3 सड़कों का चौड़ीकरण होगा.

 

*#गुंडा एक्ट में आंशिक संशोधन..*

 

गुंडा एक्ट 1970 में आंशिक संशोधन किया गया है. कैबिनेट ने ADM, JCP,ACP को गुंडा एक्ट लगाने का अधिकार दिया गया है.

 

*ग्रामीण इलाकों में खोले जाएंगे स्टेडियम..*

 

मंत्री जयवीर सिंह ने बताया ग्रामीण इलाकों में स्टेडियम खोले जाने का निर्णय लिया गया है. ग्रामीण स्टेडियम और ओपन जिम खोलने के लिए नीति बनी है. साथ ही राशन लेने पर मोबाइल में मैसेज आएगा और पर्ची मिलेगी.

 

*4 निजी विश्वविद्यालयों को खोलने की मिली मंजूरी..*

 

यूपी में वरुण अर्जुन विवि शाहजहांपुर, टीएस मिश्रा विवि लखनऊ फारुख हुसैन विवि आगरा, विवेक राष्ट्रीय विवि बिजनौर सहित कुल 4 निजी विश्वविद्यालयों को खोलने की कैबिनेट ने मंजूरी दी है. अयोध्या में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के कई प्रस्ताव कैबिनेट में पास हुए हैं.

 

*अयोध्या के लिए कुल 465 करोड़ रुपये..*

 

अयोध्या में 65 करोड़ से 2 मार्ग बनने का प्रस्ताव मंजूर हुए हैं. पंचकोसी परिक्रमा मार्ग का चौड़ीकरण और विस्तार किया जाएगा. अयोध्या के लिए कुल 465 करोड़ रुपये पास किए गए हैं!