प्रधानमंत्री आवास योजना : मध्य प्रदेश में आज की सुबह पांच लाख परिवारों के लिए मंगलकारी होने वाली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 5 लाख 21 हजार लोगों को ‘गृह प्रवेशम’ कराएंगे. पीएम मोदी आवास योजना ग्रामीण के तहत बनाए गए घरों को वर्चुअल कार्यक्रम के जरिए लाभार्थियों को देंगे. इस मौके पर प्रधानमंत्री लोगों को संबोधित भी करेंगे.
*गरीबों को पक्का घर उपलब्ध कराने की कोशिश*
देश के हर जरूरतमंद परिवार को सभी मूलभूत सुविधाओं के साथ एक पक्का घर उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री का निरंतर प्रयास रहा है. यह इस दिशा में एक और कदम है. इस कार्यक्रम में पूरे मध्य प्रदेश में नए घरों में शंख, दीप, फूल और रंगोली सहित पारंपरिक उत्सव भी आयोजित किया जाएगा.
*महिलाओं को सशक्त बनाने पर भी सरकार का ध्यान*
मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के कार्यान्वयन में कई अनूठे और अभिनव कदम देखे जा रहे हैं, जैसे महिला राजमिस्त्री सहित हजारों राजमिस्त्रियों को प्रशिक्षण देना, फ्लाई ऐश ईंटों का उपयोग करना, महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को सेंटरिंग सामग्री के लिए ऋण प्रदान करने और परियोजनाओं के बेहतर निष्पादन और निगरानी के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करके उन्हें सशक्त बनाना.




More Stories
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में परिवार के 3 सदस्यों ने की ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या-
शहडोल के सिंहपुर रेलवे स्टेशन के पास दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं-
वोटों के लिए पागल कहे जाने पर भड़के कमल नाथ, बोले- सड़कछाप गुंडे की भाषा बोल रहे सीएम शिवराज-