May 25, 2026

LIC अभिकर्ता संगठन के हाईकमान ने भागलपुर मंडल परिषद के अध्यक्ष को पद से किया बर्खास्त-

Spread the love

भागलपुर अपडेट

===========

 

*LIC अभिकर्ता संगठन के हाईकमान ने भागलपुर मंडल परिषद के अध्यक्ष को पद से किया बर्खास्त*

 

🔹️ Life Insurance Agents Federation of India (LIAFI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री देवी शंकर शुक्ला ने संगठन के भागलपुर मंडल अध्यक्ष निरंजन प्र0 यादव को पद से किया बर्खास्त ।

 

🔹️ पिछले कुछ समय से संगठन के व्हाट्सऐप ग्रुप (सोशल मीडिया) के माध्यम से अपने ही संगठन के कर्मचारी व पदाधिकारियों को दिग्भ्रमित कर संगठन-विरोधी आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाते रहने के कारण भागलपुर बी.डी.सी. के निरंजन प्र0 यादव को Divisional President के पद से किया बर्खास्त ।

 

🔹️ “LIAFI” Federation मे एक डिविजन स्तर के अध्यक्ष जैसे बड़े पद पर रहते हुए अन्य संगठन के नियमों को follow कर तथा अपने संगठन के नाम में भी छेड़छाड़ कर अपने निजी स्वार्थ के लिए अभिकर्ताओं के अहित में निरंजन प्र0 यादव कर रहे थे LIAFI-विरोधी कार्य ।

 

🔹️ LIAFI के नियमों का उल्लंघन करते हुए संगठन के नाम में छेड़छाड़ कर अभिकर्ताहित के विरूद्ध अपने अधीनस्थ सभी शाखा संगठन के पदाधिकारियों को दिग्भ्रमित करने तथा संगठन-विरोधी गतिविधियों को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कर संगठन की छवि धूमिल के आरोप में LIAFI के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री देवी शंकर शुक्ला ने भागलपुर बी.डी.सी.के निरंजन प्र0 यादव को LIAFI की सदस्यता से भी निकालते हुए भागलपुर मंडल परिषद के अध्यक्ष पद से किया बर्खास्त ।

 

🔹️ पद का दुरूपयोग करते हुए फेडरेशन के फंड का भी दुरूपयोग करने के कारण Life Insurance Agents Federation of India के भागलपुर मंडल परिषद के अध्यक्ष निरंजन प्र0 यादव को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया गया ।

 

 

(मीडिया प्रभारी,भागलपुर BDC)