IPS अभिषेक दीक्षित के संपत्तियों की हो रही जांच, विजिलेंस जांच में पाए गए दोषी भ्रष्टाचार के संगीन आरोप में निलंबित चल रहे प्रयागराज के तत्कालीन एसएसपी अभिषेक दीक्षित की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। विजिलेंस जांच में उनको विभागीय अनियमितता बरतने का दोषी पाया गया है। विजिलेंस ने अपनी जांच रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। सूत्रों का कहना है कि अभिषेक दीक्षित के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही किए जाने की संस्तुति की गई है। वहीं विजिलेंस अभिषेक दीक्षित व फरार चल रहे महोबा के निलंबित एसपी मणिलाल पाटीदार के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति की जांच भी कर रही है।

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-