September 16, 2026

IIT-BHU के 11वें दीक्षांत समारोह स्वतंत्रता भवन सभागार में आयोजित किया गया-

Spread the love

IIT-BHU के 11वें दीक्षांत समारोह स्वतंत्रता भवन सभागार में आयोजित किया गया। समारोह में डेढ़ हजार छात्र-छात्राओं को उपाधियां दी गयी। वहीं 6 टॉपर छात्र-छात्राओं को कुल 43 मेडल दिया गया । इसमें B.Tech, IDD, M.Tech, MSc और Phd सभी डिग्रियां शामिल हैं।

 

कार्यक्रम में चीफ गेस्ट प्रथ्वी, प्रहार, धनुष और अग्नि समेत कई अत्याधुनिक मिसाइल की तकनीक तैयार करने वाले DRDO के पूर्व सेक्रेट्ररी पद्मभूषण डॉ. विजय कुमार सारस्वत शामिल हुए।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ मालवीय प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया सांस्कृतिक मंत्रों एवं कुलगीत गायन किया गया उसके उपरांत आईआईटी बीएचयू के डायरेक्टर प्रोफेसर प्रमोद कुमार जैन संस्था एवं संस्था के उपलब्धि के सभी के समझ बताया ।

 

मैटलर्जिकल इंजीनियरिंग से B.Tech में पहला स्थान लाने वाले क्षितिज गुप्ता को आदित्य अवस्थी इंडोमेंट अवार्ड दिया गया । इसमें क्षितिज को एक लाख रुपए कैश भी दिए गया । यह सम्मान मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के पर्सनल सेक्रेटरी अवनीश अवस्थी ने अपने पिता आदित्य अवस्थी की याद में शुरू कराया है। अवस्थी IIT-BHUके ही छात्र रहे हैं।

 

IIT-BHU से 2018 में इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में B-Tech करने वाली ईशिता अस्थाना को डायरेक्टर्स मेडल और फार्मास्यूटिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाॅजी की B-Tech स्टूडेंट श्लोका नेगी को प्रेसिडेंट्स मेडल से नवाजा गया ।

 

श्लोका नेगी ऐसी छात्रा हैं, जिन्हें आज सर्वाधिक 13 मेडल मिला उनके बाद केमिकल इंजीनियरिंग के यश बलराज को 7 मेडल, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से अश्विन श्रीवास्तव को 7, मैकेनिकल से आस्था मौर्या और इलेक्ट्रॉनिक्स से पीयूष को 6 और क्षितिज गुप्ता को 4 मेडल से नवाजा गया है। आस्था को प्रिंस ऑफ वेल्स मेडल भी दिया गया ।

 

कार्यक्रम में सभी विभागों के प्रोफेसर एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहें। अभिभावकों को स्वतंत्रता भवन के सभागार में LED लगाया गया है जहां वह बैठ कर पूरे कार्यक्रम को देखें। वहीं इस कार्यक्रम को https://iitbhu.ac.in/webcast पर आनलाइन माध्यम से देखने की व्यवस्था की गयी थी ।