G-20 को देखते हुए वाराणसी के जिलाधिकारी एस.राज लिंगम के दिशा निर्देश पर भिक्षावृत्ति मुक्त काशी अभियान चलाया जा रहा है
वहीं पर भिखारियों के बच्चों को थाना दशाश्वमेध के अंतर्गत मीर घाट पर एक लड़की ने अच्छी पहल की है भिखारियों के बच्चों को पढ़ा रही है
ताकि भिखारियों के बच्चे पढ़ लिख कर आगे बढ़े और काशी का नाम रोशन करें
जब लड़की से बात हुई तो उसने कहा कि हमें देखकर बहुत ही दु:ख होता है कि छोटे-छोटे बच्चे भिक्षा मांगते हैं
जिनके पढ़ने की उम्र है वह भी भिक्षा मांग रहे हैं मां-बाप उनके अशिक्षित हैं तो बेटे भी अशिक्षित होंगे इसलिए हमने यह बीड़ा उठाया है कि भिखारियों के बच्चों को हम पढ़ाएंगे और उन्हें अच्छी शिक्षा प्रदान करेंगे तभी हमारा काशी आगे बढ़ेगा

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-