सियाराम मिश्रा
वाराणसी : 3 नवम्बर 2018 ,
संस्था एम्बिशन इंस्टीट्यूट आँफ टेक्नोलॉजी के प्रांगण में नव-प्रवेशित छात्र , छात्राओं के स्वागत हेतु द्वितीय एवं अन्तिम वर्ष के डिप्लोमा इंजीनियरिंग के छात्रों ने
” Fresh-Wave 2018 ” का भव्य एवं शानदार आयोजन किया गया । संस्था के छात्रों के लिए पूरे सत्र का यह सबसे आकर्षक एवं शानदार कार्यक्रम होता है । कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलन एवं सरस्वती वंदना द्वारा किया गया । कार्यक्रम में प्रथम वर्ष द्वितीय वर्ष एवं अन्तिम वर्ष के प्रतिभागी छात्र , छात्राओं ने नृत्य , गायन , एवं विभिन्न प्रकार के अभिनय के द्वारा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और कार्यक्रम में उपस्थित सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया । इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष श्री सुभाष मिश्र , निदेशक श्री विमल मिश्र , पुनित मिश्र , विवेक मिश्र , प्रधानाचार्य श्री उपेन्द्र सिहं एवं सभी फैकेल्टी , स्टाफ मेम्बर्स उपस्थित थे ।
” Fresh-Wave 2018 ” के मिस्टर फ्रेशर-क्षितिजवैभव-कम्प्यूटर सांइस-प्रथम वर्ष , मिस फ्रेशर सहर अब्बास – सिविल इंजीनियर-प्रथम वर्ष , मिस्टर ईव-अमन सिंह , मैकेनिकल इंजीनियर ( प्राँडक्शन ) – प्रथम वर्ष , मिस ईव-अभीषा पटेल-इलेक्ट्राँनिक्स इंजीनियरिंग-प्रथम वर्ष से चयनित किये गए । इस अवसर पर संस्था के निदेशकगण ने इस छात्रों को ट्राँफी देकर सम्मानित किया और अन्त में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कल्चरल कमेटी , डिसीप्लीन कमेटी के सदस्यों को भी सम्मानित किया और इस तरह से ” Fresh-Wave 2018 ” के इस कार्यक्रम का समापन शानदार आतिशबाजी से किया गया ।

More Stories
Menang Mudah di BEJO88 Slot Gacor Hari Ini Deposit 5000
JABAR88 Situs Slot Gacor Maxwin Malam Ini Meledak Parah!
Rahasia Server Hoki QQ88 Slot Gacor Hari Ini Gampang Menang Max