July 15, 2026

ED के शिकंजे में आयी IAS पूजा सिंघल निलंबित-

Spread the love

रांची ब्यूरो सूत्र :-(झारखंड)

================

 

*ED के शिकंजे में आयी IAS पूजा सिंघल निलंबित*

 

🔸️ प्रवर्तन निदेशालय (ED)के अधिकारियों द्वारा सुबह ग्यारह बजे से लेकर शाम सात बजे तक लगातार घंटों की गई पूछताछ पर अपने पति अभिषेक झा के साथ ई.डी. कार्यालय में मुरझाए चेहरे के साथ घबराई दिखीं पूजा सिंघल ED के हर आरोपों को नकारती गईं ।

🔸️ रांची के खूंटी जिले में 18.06 करोड़ के बहुचर्चित मनरेगा घोटाले से शुरू हुई पूछताछ में खूंटी की तत्कालीन उपायुक्त रह चुकी पूजा सिंघल ने बताया कि उनपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए राज्य सरकार द्वारा गठित जांच कमिटी ने उन्हें क्लीन चिट दे दी है ।

 

■ 2008-09 और 2009-10 में रांची के खूंटी में हुआ मनरेगा घोटाला ।

■ 16 फरवरी ’09 से 19 जुलाई ’10 तक पूजा सिंघल ही थीं खूटी की डी सी ।

■ पूजा ने मनरेगा इंजीनियर को 18.06 करोड़ रू0 एडवांस दिए ।

■ बिना काम किए पैसे की निकासी के बाद 2011 में खूंटी और अड़की थाने में इंजीनियर राम बिनोद सिन्हा और आर.के.जैन के खिलाफ हुई थी प्राथमिकी ।

■ जुलाई ‘2011 में संबंधित मामला निगरानी में किया गया दर्ज ।

■ 18/5/2012 को ED ने मनरेगा घोटाले में दर्ज की थी प्राथमिकी ।

■ 28/11/2018 को इंजीनियर ने मनरेगा में 20% कमीशन देने की बात स्वीकार की ।

■ 06 मई 2022 को ED ने पूजा सहित अन्य लोगों के ठिकानों पर छापा मारा ।

■ इसी सिलसिले में CA सुमन कुमार को 07 मई को किया गिरफ्तार ।

■ 08 मई ’22 को पूजा के पति अभिषेक झा से पूछताछ ।

■ 10 मई को पूजा सिंघल से ED ने की पूछताछ ।

■ 11 मई 2022 को पूजा सिंघल को किया गिरफ्तार । और रिमांड पर भेजी गईं होटवार जेल ।

 

🔸️ खान एवं उद्योग विभाग की सचिव बन चुकीं पूजा सिंघल के द्वारा अपने पूर्व के उपायुक्त पद के दौरान मनरेगा में किए गए घोटाले वाली करोड़ों की जब्त हुई इतनी बड़ी नगद राशि की बारामदगी पर हुई गिरफ्तारी के आलोक में अखिल भारतीय सेवाएं (अनुशासन एवं अपील) नियमावली 1969 के तहत पूजा सिंघल को तत्काल प्रभाव से किया गया निलंबित । और हिरासत में लेकर भेज दिया गया होटवार जेल ।

 

🔸️ हिरासत के बाद निलंबन की अवधि में उनका मुख्यालय होगा कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग । जहाँ से उन्हें निलंबन अवधि में जीवन-निर्वाह भत्ता मिलेगा ।

 

 

सुशील झा