EC का बड़ा फैसला; वाराणसी-मेरठ में विशेष अधिकारी नियुक्त किए, यह होगा काम
वाराणसी: यूपी चुनाव के नतीजों (UP Chunav Result) से पहले चुनाव आयोग (Election Commission) ने बड़ा फैसला लिया है. निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कथित अनियमितताओं की विपक्षी दलों की शिकायतों के बीच मेरठ और वाराणसी में मतगणना पर निगरानी के लिए बुधवार को विशेष अधिकारियों की नियुक्ति की.
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को मेरठ में मतगणना पर निगरानी के लिए विशेष अधिकारी के रूप में भेजा गया है और बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को वाराणसी भेजा गया है. बता दें कि उत्तर प्रदेश चुनावों के लिए मतगणना बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे शुरू होगी. आयोग ने बताया कि मतगणना सुगम रहे, इसके लिए 671 मतगणना पर्यवेक्षक, 130 पुलिस पर्यवेक्षक और 10 विशेष पर्यवेक्षक तैनात रहेंगे.
अधिकारियों ने बताया कि पहले भी विभिन्न राज्यों के निर्वाचन अधिकारियों को विशेष पर्यवेक्षक के रूप में भेजा जाता रहा है ताकि किसी तरह के पक्षपात की शिकायतों पर ध्यान दिया जा सके. समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि वाराणसी में मंगलवार को राजनीतिक दलों की जानकारी के बिना ईवीएम भेजी गयीं। इससे पहले मेरठ में मतदान के दौरान प्रोटोकॉल के उल्लंघन के आरोप लगे थे।
आयोग के अधिकारियों ने इन आरोपों को पहले ही खारिज कर दिया है कि हाल में संपन्न मतदान में इस्तेमाल इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें (ईवीएम) बाहर निकाली गयीं. आयोग ने कहा कि सभी मतगणना केंद्रों पर व्यापक और पुख्ता इंतजाम किये गये हैं.





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-