बता दें कि इन दिनों लगातार हर रोज जनपद कोरोना के मरीज ज्यादा संख्या में मिल रहे हैं। वहीं जिला प्रशासन भी अपनी तरफ से हर संभव प्रयास कर रही है ताकि इस संक्रमण से लोगों को जितना हो सके बचाया जा सके। इसी कड़ी में डीएम ने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा है कि समझदारी के साथ सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का ज्यादा से ज्यादा ध्यान रखें। अपने आस-पास लोगों को भी समझाये। वहीं दुकानदारों के लिए मैसेज देते हुए कहा कि अपने दुकान पर आने वाले लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने को कहें।
डीएम ने लोगों से नियमों का पालन करने के लिए अपील करते हुए कहा कि ऐसी बहुत सारी जगह है जो असुरक्षित है, जहां काफी संख्या में लोग इकट्ठे होते हैं, वही इन सब जगहों पर सूझबूझ का परिचय देते हुए लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें ताकि संक्रमण न फैल सके। साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्व में भी ऐसा हो चुका है कि संक्रमण के फैलने के कारण पूरे हफ्ते के लिए मंडियों को बंद करना पड़ा है और प्रशासन नहीं चाहता कि ऐसा करके किसी की आर्थिक गतिविधि को बंद करना पड़े और किसी को आर्थिक नुकसान उठाना पड़े, उन्होंने जनता को वार्निंग देते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार से सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों को ना तोड़े और जब भी घर से बाहर निकले मास्क लगाकर निकलें।


More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ