April 19, 2026

DM ने अवकाश सम्बंधित गलतफहमी किया दूर

Spread the love

वाराणसी। काशीलाइव
जनपद वाराणसी में नए आदेश के बाद दुकानों और बाजारों को खुलने के समय में परिवर्तन किया गया है, जिसमें सोमवार की साप्ताहिक बंदी को समाप्त कर दिया गया है, अब दुकान और बाजार सुबह 9 से शाम 5 बजे तक खुलेंगे तथा बकरीद और रक्षा बंधन पर्व के मद्देनजर शनिवार और रविवार की बन्दी के दिन भी मिठाई, राखी और पशु विक्रय का कार्य होगा। दुकानों के खुलने के समय को लेकर आप कन्फयूजन में ना रहें क्योंकि दुकानों के सुबह 9 से पांच के समय को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। इसका मतलब यह है कि शुक्रवार से ही दुकानें 9 से 5 बजे तक ही खुलेंगी।
सोमवार की साप्ताहिक बन्दी समाप्त
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि सभी दुकानें व निजी कार्यालय (हॉटस्पाट व कन्टेनमेंट जोन को छोड़कर) सोमवार से शुकवार तक खोली जायेगी तथा शासन के आदेशानुसार साप्ताहिक बन्दी शनिवार व रविवार को ही रहेगी, सभी प्रकार की दुकानों के खोले जाने की अवधि अब प्रातः 09.00 बजे से सायंकाल 05.00 बजे तक निर्धारित किया गया, सायंकाल 06 बजे से प्रातः 05 बजे तक किसी भी व्यक्ति, वाहन आदि का आवागमन पूर्णतया निषिद्ध रहेगा।