July 6, 2026

CRPF DG का बयान-अजय मिश्रा

Spread the love

CRPF DG का बयान–

 

कल असम-मिज़ोरम सीमा पर तनाव बढ़ गया। लैलापुर गांव के पास मिज़ोरम पुलिस और असम पुलिस के विवादित सीमा क्षेत्र में दोनों बल अपने-अपने क्षेत्र के कब्ज़े को अवैध बोलकर आपस में​ भिड़ गए। तनाव उस वक़्त चरम पर पहुंच गया जब दोनों पुलिस बलों ने एक-दूसरे पर गोलीबारी शुरू की।असम पुलिस विवादित क्षेत्र से पीछे हट गई है लेकिन मिजोरम पुलिस अभी नजदीकी ऊंचाईयों और अपनी अस्थायी पोस्ट पर कब्ज़ा बनाए हुए है। CRPF की अतिरिक्त 4 कंपनियों को ​विवादित क्षेत्र पर निष्पक्ष बल के तौर पर नियंत्रण करने के लिए रवाना कर दिया गया है, 2 कंपनियां पहले से मौजूद थीं।कल असम-मिज़ोरम सीमा पर तनाव बढ़ गया। लैलापुर गांव के पास मिज़ोरम पुलिस और असम पुलिस के विवादित सीमा क्षेत्र में दोनों बल अपने-अपने क्षेत्र के कब्ज़े को अवैध बोलकर आपस में​ भिड़ गए। तनाव उस वक़्त चरम पर पहुंच गया जब दोनों पुलिस बलों ने एक-दूसरे पर गोलीबारी शुरू की।