October 30, 2026

CP DK ठाकुर के निर्देशन में आगामी त्योहारों के मद्देनज़र पुलिस कमिशनरेट मुस्तैद- अजय मिश्रा

Spread the love

लखनऊ

 

CP DK ठाकुर के निर्देशन में आगामी त्योहारों के मद्देनज़र पुलिस कमिशनरेट मुस्तैद।

 

CP के निर्देशों के क्रम में आज आज DCP पश्चिम सोमेन बर्मा एवं ADCP पश्चिम चरंजिवी नाथ सिन्हा ने सबसे प्रसिद्ध एवं भीड़भाड़ वाले बाजार अमीनाबाद,कैसरबाग,लखनऊ में जनता में सुरक्षा की भावना को जागृत करने हेतु पुलिस पॉलीगन,पुलिस पीआरवी वैन, पिंक स्कूटी के साथ गश्त की जिसमें प्रभारी निरीक्षक कैसरबाग अमीनाबाद और नाका सम्मिलित रहे।

 

साथ ही अफ़सरों ने प्रसिद्ध सर्राफा व्यापारियों झावेरी, पंजाब,ब्रजकिशोर,खुनखुनजी तथा इत्यादि से मिलकर उन्हें सुरक्षा संबंधी उपायों से अवगत कराया गया और उनसे सुझाव भी प्राप्त कराए गए ।