May 2, 2026

COVID-19 से मुक्त होने वाला था गाज़ीपुर

Spread the love

गाजीपुर। जिले में कोरोना की बीमारी खत्म होने की कगार पर थी, लेकिन अचानक एक मरीज पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद हड़कंप मचा हुआ है। इस मरीज के मिलने के साथ ही गाजीपुर में कोरोना के मामलों की संख्या 7 हो गई है। 48 घंटे बाद गाजीपुर ग्रीन जोन में शामिल होने वाला था। जानकारी के मुताबिक मुंबई से बाइक चलाकर गाजीपुर पहुंचने वाला युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिले में प्रवेश करने के बाद ही उसे क्वॉरेंटाइन कर दिया गया था। कोरोना पॉजिटिव पाया जाने वाला युवक नंदगंज क्षेत्र का निवासी है। गौरतलब है कि गाजीपुर में अब तक 7 कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें 6 मरीज पहले ही ठीक हो चुके हैं। 48 घंटे में गाजीपुर ग्रीन जोन में पहुंचने वाला था। उसके पहले ही एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। जिसको लेकर प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।